{"_id":"6495bdba06614420cd0faf94","slug":"server-cheated-candidates-created-ruckus-varanasi-news-c-20-vns1013-265456-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सर्वर ने दिया धोखा, अभ्यर्थियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सर्वर ने दिया धोखा, अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
आयर बाजार में प्रतियोगी परीक्षा न होने से बैरंग लौटे परीक्षार्थी
यूपीपीसीएल अकाउंट असिस्टेंट की परीक्षा में नहीं चला सर्वर
संवाद न्यूज एजेंसी
चोलापुर। आयर बाजार के पास एक शिक्षण संस्थान में आयोजित प्रतियोगी परीक्षा स्थगित होने से अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। समय से परीक्षा कराने के लिए अभ्यर्थियों और संस्थान के कर्मचारियों में कई बार नोकझोंक भी हुई। संस्थान की ओर से तकनीकी समस्या बताकर परीक्षार्थियों को बैरंग वापस कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
शुक्रवार को यूपीपीसीएल अकाउंट असिस्टेंट की परीक्षा के लिए आयर बाजार स्थित अपरूप शिक्षण संस्थान को केंद्र बनाया गया था। देर शाम तक सर्वर में गड़बड़ी के कारण परीक्षा शुरू ही नहीं हो सकी। इससे गुस्साए अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र पर हंगामा किया। पटना के विजय यादव व सूरज उपाध्याय, देवरिया की सरिता, गोरखपुर की पूजा, आजमगढ़ के विकास और लखनऊ के अमित ने बताया कि दो पाली में परीक्षा होनी थी, लेकिन सुबह से शाम हो गई किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन अपलोड नहीं हो सका। गोरखपुर से आए अभ्यर्थी राहुल कुमार निषाद ने बताया कि नौ सौ अभ्यर्थियों के लिए केंद्र बनाया गया था, लेकिन इंतजाम बेहद खराब थे। शाम तक तकनीकी समस्या बताकर उनको बाहर रोककर रखा गया था। शाम को कह दिया गया कि परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब परीक्षा को लेकर न संबंधित विभाग कुछ कहने को तैयार है न ही संबंधित शिक्षण संस्थान। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह अभ्यर्थियों को शांत कराया।