फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sensation in varanasi after two mutilated dead bodies found on railway track doubts of murder

सनसनी: वाराणसी में रेलवे ट्रैक पर मिले दो अज्ञात युवकों के क्षत-विक्षत शव, चर्चा- किसी ने हत्याकर फेंक दिया

Mon, 05 Sep 2022 11:38 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 05 Sep 2022 11:38 AM IST
सार

वाराणसी के गोपालपुर गांव के पास  रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह दो युवकों के क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। 
 

विज्ञापन
Sensation in varanasi after two mutilated dead bodies found on railway track doubts of murder
पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के गोपालपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह दो युवकों का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि युवकों की  हत्या कर शवों को ट्रैक पर फेंका गया है। उनके शरीर पर नाममात्र के कपड़े थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, लोहता थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने दो युवकों के बुरी तरह क्षत-विक्षत शव पड़े देखे। इसकी जानकारी क्षेत्र में फैलते ही सनसनी मच गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे लोहता थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने छानबीन शुरू की तो मौके से कुछ नहीं मिला जिससे मृतकों की शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक, मृत युवकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि शव जिन परिस्थितियों में मिले हैं, ऐसे में लग रहा है कि वीभत्स तरीके से हत्या कर शवों को ट्रैक पर फेंका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों के तन के निचले हिस्से के कपड़े गायब थे। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
पढ़ेंः ऑटो चालक बनकर सवारियों को लूटने वाले तीन गिरफ्तार, दिनदहाड़े वारदात को देते थे अंजाम

mutilated
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed