फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three people arrested for robbing passengers by posing as auto drivers

Varanasi News: ऑटो चालक बनकर सवारियों को लूटने वाले तीन गिरफ्तार, दिनदहाड़े वारदात को देते थे अंजाम

Sun, 04 Sep 2022 05:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 04 Sep 2022 05:24 PM IST
सार

ऑटो लेकर लूट करने वाले गिरोह के तीन और सदस्यों को वाराणसी की कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 30 अगस्त को तीनों बदमाशों ने एक यात्री से 10 हजार रुपये लुटे थे। 

विज्ञापन
Three people arrested for robbing passengers by posing as auto drivers
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑटो चालक बनकर अधिवक्ता को लूटने वाले तीन बदमाशों को कैंट पुलिस ने कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 9 से गिरफ्तार किया। लूट में उपयोग ऑटो भी बरामद हुआ। 30 अगस्त को तीनों बदमाशों ने एक यात्री से 10 हजार रुपये लुटे थे। रविवार को डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया।

विज्ञापन


डीसीपी आरती सिंह के अनुसार गिरफ्तार गोरख नट निवासी कोईराजपुर नट बस्ती हरहुआ, सन्तोष कुमार निवासी फुलवरिया और सिगरा के लल्लापुरा निवासी मोहम्मद निहाल उर्फ पिंटू है।  तीनों आरोपी कचहरी और कैंट स्टेशन के आसपास से सवारी उठाते थे, दिनदहाड़े मौका देख लूटपाट कर भाग जाते थे।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 30 अगस्त को यात्री रुद्रकान्त पांडेय निवासी नौबतपुर सैयदराजा चंदौली को कचहरी से मैदागिन जाते समय रास्ते में लूटा था। डीसीपी के अनुसार मुकदमे की विवेचना नदेसर चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय की ओर से की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता के साथ मारपीट और लूट के मामले में मुकदमा दर्ज

भेलुपुर थाना क्षेत्र के रवींद्रपुरी स्थित रेस्टोरेंट में अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पहड़िया के श्रीनगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता कृष्ण कुमार सिंह ने तहरीर में बताया है कि वह चंपारण रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए रविंद्रपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने चिकन का आर्डर दिया। अधिवक्ता का आरोप है कि आर्डर लाने में काफी देरी होने पर शिकायत की।

इससे नाराज होटल मालिक अपने तीन कर्मचारियों के साथ मिलकर मारपीट करने लगा की और 5155 रुपये छीन लिए। इंस्पेक्टर भेलुपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ लूट मारपीट धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रेस्टोरेंट के मैनेजर और एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed