{"_id":"5fd4556ff3e9b828d41730f7","slug":"senior-sp-leader-and-former-minister-wasim-ahmed-passes-away-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री वसीम अहमद का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री वसीम अहमद का निधन
Sat, 12 Dec 2020 11:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री वसीम अहमद
- फोटो : अमर उजाला।
आजमगढ़ जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रहे वसीम अहमद काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीमारी के चलते केजीएमयू में उनका सुबह में चार बजे निधन हो गया।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के निधन की खबर से जिले के लोगों में शोक की लहर है। वे बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव के मूल निवासी थे। उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा में विधायक रहे।
विज्ञापन
2012 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने गोपालपुर विधानसभा से चुनाव जीता था। वे सपा सरकार में बाल विकास पुष्टाहार व बेसिक शिक्षा एवं ऊर्जा राज्य मंत्री रहे। पूर्व मंत्री वसीम अहमद सपा के दिग्गज नेताओं में शुमार थे।
विज्ञापन
उनके निधन की सूचना जैसे ही जनपद पहुंची उनके जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। शाम साढ़े पांच बजे शिब्ली कालेज परिसर जनाजे की नमाज अदा की जाएगी।