फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Puja pandals are being illuminated without adherence to electrical safety regulations.

Azamgarh News: कनेक्शन न विद्युत सुरक्षा के नियमों का पालन, रोशन हो रहे पूजा पंडाल

Sun, 18 Oct 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Puja pandals are being illuminated without adherence to electrical safety regulations.
शहर के सिविल लाइंस में पूजा समिति की ओर से शहर में रोड पर की गई लाइटिंग। संवाद
शहर में दुर्गा पूजा के लिए सभी पंडालों में देवी प्रतिमाएं स्थापित हो चुकी हैं। पंडालों से लेकर सड़कों तक बिजली की झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है, लेकिन एक भी पूजा समिति ने अब तक अस्थायी बिजली कनेक्शन नहीं लिया है और न ही विद्युत सुरक्षा विभाग के नियमों का पालन कर रहे हैं। जिले में 1748 पंडाल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

त्योहार के दौरान पंडालों में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। कल से भीड़ बढ़नी शुरू हो जाएगी। ऐसे में विद्युत सुरक्षा संबंधी औपचारिकताओं की अनदेखी दुर्घटना का कारण बन सकती है। पंडालों में बिजली की झालरें, सजावटी लाइटें और अन्य विद्युत उपकरण लगाए गए हैं।
विज्ञापन

यदि कहीं तार कटे हों, खुले जोड़ हों या ओवरलोडिंग की स्थिति बने तो करंट लगने और आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। विद्युत निगम की ओर से पूजा समितियों से अस्थायी कनेक्शन लेने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद समितियों की ओर से नियमों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, विद्युत सुरक्षा विभाग की ओर से पंडालों की जांच कर विद्युत सुरक्षा के इंतजामों, वायरिंग की स्थिति और सुरक्षा मानकों के अनुपालन की पड़ताल की जानी है। विद्युत सुरक्षा विभाग को 1748 की लिस्ट दी गई है, लेकिन अभी तक विभाग की टीम शहर के मुख्य 25 पंडालों तक ही पहुंच सकी है। ऐसे में पंडालों और सड़कों पर विद्युत सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आज के बाद पंडालों और सड़कों पर मेले में आने वालों की भीड़ बढ़नी शुरू हो जाएगी।
--- वर्जन
हमें 1748 की लिस्ट मिली है। शहर के मुख्य 25 पंडालों की जांच कर जरूरी सुझाव दिया गया है। लोड के हिसाब से अच्छी क्वालिटी का तार होना चाहिए। तार जोड़ रहित हो। हैलोजन लाइट की जगह एलईडी का प्रयोग करने का सुझाव दिया जा रहा है। -विकास कुमार शुक्ला, सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा।


पूजा समितियां निगम से अस्थायी कनेक्शन ले लें या बिजली के लिए सेल्फ जनरेटर का प्रयोग करें। अन्यथा किसी भी दुर्घटना के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। -घनश्याम, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed