फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two goldsmiths arrested for buying stolen jewellery

Azamgarh News: चोरी के आभूषण खरीदने वाले दो सुनार गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two goldsmiths arrested for buying stolen jewellery
ज्वेलरी दुकानों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चोरी के आभूषण खरीदने वाले दो सुनारों ओम प्रकाश खत्री, आशीष सोनी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को मोहम्मदपुर नहर पुलिया के पास से दोनों को पकड़ा।
विज्ञापन

उनके कब्जे से चोरी की चांदी की चार पायल बरामद हुई हैं। निजामाबाद थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 24/25 सितंबर की रात निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौक स्थित ओम ज्वेलर्स का शटर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और 60 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे।
विज्ञापन

इस मामले में निजामाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने 16 अक्तूबर को तरवां और निजामाबाद थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पास से करीब 9.3 किलोग्राम चांदी के आभूषण, तमंचा-कारतूस, चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और बिना नंबर प्लेट की अर्टिगा कार बरामद की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी के आभूषण खरीदने वाले सोनारों के नाम सामने आए।
इसके बाद टीम उनकी तलाश में जुटी थी। शनिवार को मोहम्मदपुर नहर पुलिया के पास से दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिर्जापुर जिले के कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के धुंधी कटरा निवासी ओम प्रकाश खत्री (46) और प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र निवासी आशीष सोनी (27) के रूप में हुई है।

---
15 दिन पहले भी बेचे थे आभूषण
थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द निवासी सुनील उन्हें चोरी के आभूषण बेचता था। करीब 15 दिन पहले भी उसने आभूषण बेचे थे और वाहन खरीदने के नाम पर अग्रिम धनराशि ली थी। शेष आभूषण देने के लिए उन्हें आजमगढ़ बुलाया गया था, लेकिन यहां पहुंचने पर पता चला कि सुनील जेल जा चुका है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की चार चांदी की पायल बरामद की हैं। चोरी के आभूषणों की खरीद-फरोख्त से जुड़ी अन्य कड़ियों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed