फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Son arrives at police station with father's body

Azamgarh News: पिता का शव लेकर थाने पहुंचा बेटा

Sun, 18 Oct 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Son arrives at police station with father's body
रौनापार थाना क्षेत्र के भदौरा मकरंद गांव निवासी एक व्यक्ति का शव लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण और पर
रौनापार थाना क्षेत्र के भदौरा मकरंद गांव निवासी शैलेश यादव शुक्रवार को अपने पिता शिवकुमार यादव का शव लेकर परिजनों के साथ थाने पहुंच गया।
विज्ञापन

उसने साहडीह गांव के कुछ लोगों पर पिता को एक मुकदमे में आरोपी बनवाने का दबाव बनाने और जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया। थाने पर पहुंचे परिजनों को पुलिस ने समझा-बुझाकर घर भेज दिया।
शैलेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि साहडीह गांव के कुछ लोगों ने उसके पिता को एक मुकदमे में आरोपी बनवाया था। इसके बाद उन्हें थाने बुलाए जाने का दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन

शैलेश का यह भी आरोप है कि संबंधित लोगों ने उसके पिता और दादी की जमीन का बैनामा करा लिया था। शैलेश ने बताया कि उसके पिता चंडीगढ़ में काम करते थे। वहां से घर लौटते समय लखनऊ में उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वह लखनऊ पहुंचा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद पिता का शव लेकर सीधे रौनापार थाने पहुंच गया। इसकी जानकारी होने पर गांव के अन्य लोग और परिजन भी थाने पर जुट गए।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने बताया कि शिवकुमार यादव की ट्रेन से आते समय मृत्यु हो गई थी। इसके बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे थे। उन्हें समझा-बुझाकर घर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed