फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   senior clerk arrest during taking bribe at ghazipur

गाजीपुर में 50 हजार घूस लेते वरिष्ठ लिपिक गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे थे रुपये

Fri, 21 Dec 2018 11:04 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: utpal utpal Updated Fri, 21 Dec 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
senior clerk arrest during taking bribe at ghazipur
वाराणसी एंटी करप्शन की टीम ने गुरुवार की शाम नगर पंचायत सैदपुर के वरिष्ठ लिपिक सुरेंद्र कुमार सोनकर को 50 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। लिपिक को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया। इस प्रकरण में कस्बे के रहने वाले एक युवक ने लिपिक के विरुद्ध सैदपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


सैदपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ इंदिरा नगर निवासी मुन्ना दमगड़ ने बुधवार को एंटी करप्शन के अधिकारियों से मिलकर शिकायत की थी कि नगर पंचायत के वरिष्ठ बाबू नगर पंचायत में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। काफी निवेदन के बाद भी बिना पैसा लिए उन्होंने काम न होने देने को कहा है।
विज्ञापन


अंतत: मजबूर होकर मुन्ना दमगड़ ने गुरुवार को सायंकाल चार बजे उसे पैसा देने को कहा था। इसके बाद वह पैसा लेकर कार्यालय में पहुंचा। उसे एंटी करप्शन की टीम ने रंग लगे हुए नोट दिये थे। पैसा वरिष्ठ लिपिक को देते ही एंटी करप्शन की टीम ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसका हाथ पानी से धुलवाया गया। पानी लगते ही हाथ लाल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी में लिपिक  की जेब से  50 हजार रुपये के अलावा और 59 हजार रुपये बरामद किए गए। टीम उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए सैदपुर कोतवाली ले आई। बरामद रुपये में 22 नोट दो हजार के तथा 12 नोट पांच-पांच सौ के हैं।

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी रामसागर ने बताया कि कस्बा निवासी मुन्ना मदगड़ ने बुधवार को वाराणसी कार्यालय में पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत पर लिपिक को गिरफ्तार किया गया है। टीम में दारोगा संतोष दीक्षित, अशोक सिंह और सुरेंद्र दुबे शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed