फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sena bharti indian army recruitment in varanasi purvanchal district

सेना भर्ती रैली: युवाओं के लिए जरूरी खबर, पूर्वांचल में हर जिले के लिए है अलग-अलग तारीख

Wed, 23 Oct 2019 07:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 23 Oct 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
sena bharti indian army recruitment in varanasi purvanchal district
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला

एक नवंबर से प्रस्तावित सेना भर्ती रैली का तहसीलवार कार्यक्रम बुधवार को छावनी क्षेत्र स्थित सेना भर्ती कार्यालय की ओर से जारी किया गया। सेना भर्ती के लिए पूर्वांचल के 12 जिलों के 1,18,492 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। वाराणसी जिले के अभ्यर्थी 19 और 20 नवंबर को छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में अपना दमखम दिखाएंगे।

विज्ञापन


सेना भर्ती निदेशक कर्नल राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि एक नवंबर से शुरू होकर 21 नवंबर को भर्ती रैली संपन्न होगी। एक नवंबर को आजमगढ़ जिले की सगड़ी, लालगंज, बुरहानपुर और निजामाबाद तहसील के अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होंगे। दो नवंबर को आजमगढ़ की मेहनगर, आजमगढ़ व फूलपुर और मऊ जिले की मधुबन तहसील के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।
विज्ञापन


तीन नवंबर को मऊ जिले की घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना और मऊनाथभंजन तहसील के अभ्यर्थी आएंगे। चार नवंबर को जौनपुर जिले की मछलीशहर, मड़ियाहूं, जौनपुर और शाहगंज तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। पांच नवंबर को जौनपुर जिले की केराकत व बदलापुर तहसील और गाजीपुर जिले की सैदपुर तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। छह नवंबर को गाजीपुर जिले की जमानिया, गाजीपुर और सेवराई तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। सात नवंबर को गाजीपुर जिले की मुहम्मदाबाद और जखनिया तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ नवंबर को गाजीपुर जिले की कासिमाबाद तहसील के अलावा मिर्जापुर जिले की चुनार व मिर्जापुर तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। नौ नवंबर को मिर्जापुर जिले की लालगंज व मड़िहान तहसील के अलावा देवरिया जिले की बरहज, देवरिया व रुद्रपुर तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 10 नवंबर को देवरिया जिले की भाटपाररानी व सलेमपुर तहसील के अलावा चंदौली जिले की मुगलसराय, चंदौली, चकिया व नौगढ़ तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

14 नवंबर को चंदौली जिले की सकलडीहा तहसील के अलावा गोरखपुर जिले की गोरखपुर तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 15 नवंबर को गोरखपुर जिले की खजनी, कैंपियरगंज, सहजनवां और बांसगांव तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 16 नवंबर को गोरखपुर जिले की चौरीचौरा व गोला तहसील के अलावा बलिया जिले की रसड़ा तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 17 नवंबर को बलिया जिले की बलिया और सिकंदरपुर तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

18 नवंबर को बलिया जिले की बेल्थरा रोड, बांसडीह और बैरिया तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 19 नवंबर को वाराणसी जिले की राजतालाब और वाराणसी सदर तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 20 नवंबर को वाराणसी जिले की पिंडरा तहसील के अलावा भदोही जिले की भदोही, ज्ञानपुर व औराई तहसील और सोनभद्र जिले की घोरावल, राबर्ट्सगंज व दुद्धी तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 21 नवंबर को उन अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा, जिन्होंने एक बार से ज्यादा पंजीयन कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed