फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Security force alert in Sonbhadra due to Maoist posters in Gaya guarding UP Bihar border

गया में नक्सली पोस्टर चस्पा होने से सोनभद्र में सुरक्षा बल अलर्ट, यूपी बिहार बार्डर पर चौकसी

Wed, 24 Mar 2021 12:09 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: हरि User Updated Wed, 24 Mar 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Security force alert in Sonbhadra due to Maoist posters in Gaya guarding UP Bihar border
सोनभद्र के नक्सल प्रभावित इलाके में कांबिंग करते पुलिस के जवान।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से सटे बिहार के गया में धमकी भरा नक्सली पोस्टर मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। नक्सली संगठन ने इमामगंज थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे के किनारे पुल और यात्री शेड में पोस्टर चिपका कर बरहा जंगल में कोबरा के साथ हुए मुठभेड़ को फर्जी बताया है। एक नक्सली संगठन की ओर से मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने के खिलाफ 24-25 मार्च को दक्षिण बिहार और झारखंड में बंदी का एलान किया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद सोनभद्र जिले में पुलिस अलर्ट हो गई है। यूपी-बिहार बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

 
पुलिस विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के गया में नक्सली पोस्टर मिला है। उक्त पोस्टर को चिपका कर बरहा जंगल में साजिश के तहत नक्सलियों की हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रतिबंधित एक नक्सली संगठन ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने के खिलाफ 24-25 मार्च को दक्षिण बिहार और पश्चिमी झारखंड में बंद का एलान किया है।
विज्ञापन

16 मार्च को नक्सलियों के कब्जे से बरामद हुई थी तीन एके-47

16 मार्च को गया जिले के डुमरिया के मोनवार गांव के जंगल में कोबरा बटालियन के साथ मुठभेड़ में कथित चार नक्सली  मारे गए थे। मौके से नक्सलियों के कब्जे से तीन एके-47 और एक इंसास राइफल बरामद हुई थी। साथियों के मारे जाने के बाद नक्सलियों ने बंदी का एलान किया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद बिहार और झारखंड पुलिस अलर्ट हो गई है और नक्सलियों की तलाश तेज कर दी है।

ऐसे में पूर्व की भांति बचने के लिए नक्सली सीमावर्ती इलाकों में पनाह न लेने पाएं, इसको लेकर सोनभद्र जिले की पुलिस सतर्क है। एसपी के निर्देश पर नक्सल इलाकों के सभी थाने की फोर्स अलर्ट कर दी गई है। नगवा, गंगवा, डूमरडीहा, झारोकला, रानीताला, बिहार समेत अन्य जंगलों में पुलिस ने मंगलवार को सघन कांबिग की। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से संदिग्धों के बारे में पूछताछ की। 

पड़ोसी राज्यों में नक्सलियों की सक्रियता को देखते हुए बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जंगली इलाकों में मुखबिरों को भी सर्तक किया गया है। कांबिंग के दौरान पुलिस कर्मी ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में पता कर समाधान कराने का प्रयास कर रहे हैं। - अमरेंद्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed