{"_id":"5bf951cebdec2241742bcfb3","slug":"security-failure-in-yogi-adityanth-visit-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा में सेंधः बनारस में सीएम योगी के सामने कूद पड़ा युवक, कही यह बात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा में सेंधः बनारस में सीएम योगी के सामने कूद पड़ा युवक, कही यह बात
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
आतंकियों के निशाने पर रहने वाली काशी में शुक्रवार की रात देव दीपावली के दौरान गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमकर लापरवाही बरती गई। पुलिस, पीएसी व एनडीआरएफ के जवानों की थल से लेकर जल तक तैनाती और एनएसजी कमांडो के अभेद्य घेरे के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुरक्षा घेरे में कई बार सेंध लगी।
मुख्यमंत्री के सामने कहीं कोई अपनी समस्या लेकर कूद गया तो कोई सेल्फी खींचने के लिए उनके पास तक चला आया। मुख्यमंत्री मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम से काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए पैदल निकले ही थे कि चबूतरे पर बैठा एक युवक उनके सामने कूद पड़ा।
युवक ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण कार्य के दौरान उसका घर तोड़ा गया और उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया गया। युवक को अचानक सामने आए देख मुख्यमंत्री भी ठिठके। सीएम बोले कि आपकी समस्या का समाधान संबंधित अधिकारी कराएंगे और फिर आगे बढ़ गए।

Trending Videos
भीड़ में वीवीआईपी और आमजन की सुरक्षा से पुलिस बेपरवाह
इससे पहले मुख्यमंत्री भैंसासुर घाट पहुंचे थे तो लोग सेल्फी के चक्कर में उनके नजदीक तक पहुंच गए थे। कड़ी मशक्कत कर किसी तरह से सबको पीछे हटाया गया। इसके कुछ ही देर बाद वहां रखा मेज का शीशा टूट कर गिर गया।
इसे लेकर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया था। वहीं, मुख्यमंत्री की मौजूदगी के दौरान आमजन सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंध को धता देकर गंगा घाटों पर खुलेआम ड्रोन कैमरे से तस्वीरों खींचते और वीडियो बनाते नजर आए।
गंगा घाटों पर लाखों की भीड़ के दौरान शहर में मुख्यमंत्री सहित अन्य वीवीआईपी की मौजूदगी के कारण पुलिस का ध्यान आमजन की सुरक्षा व्यवस्था पर जैसे-तैसे ही रहा। पुलिस, पीएसी और एनडीआरएफ के जवान वीवीआईपी की मौजूदगी वाले घाटों पर ही फोकस करते नजर आए और बाकी की सुरक्षा व्यवस्था ऊपर वाले के भरोसे ही रही।