{"_id":"5995e02c4f1c1bbb198b4632","slug":"secretary-of-the-ministry-of-textiles-asked-this-is-paint-or-banarasi-trend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वस्त्र मंत्रालय के सचिव ने पूछा- यह पेंट है या बनारसी ट्रेंड तो अफसरों ने झुका ली नजरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वस्त्र मंत्रालय के सचिव ने पूछा- यह पेंट है या बनारसी ट्रेंड तो अफसरों ने झुका ली नजरें
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के सचिव अनंत कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के सचिव अनंत कुमार सिंह गुरुवार को अचानक केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ट्रेड फैसिलिटी एवं कॉमन सेंटर का निरीक्षण करने पहुंच गए। वहां मौजूद अफसरों से उन्होंने ऐसा सवाल पूछा कि सभी ने चुप्पी साध ली।
सेंटर में कई स्थानों पर पान की पीक नजर आने पर उन्होंने कहा कि यह पेंट है कि बनारसी ट्रेंड। इस पर अफसरों ने नजरें झुका लीं। उन्होंने कहा कि जब पान की पीक से ही पेंट कर दे रहे हैं तो इतना महंगा पेंट लगाने की क्या जरूरत है। वह लगभग तीन घंटे तक वहां रहे।
इस दौरान उन्हें कई खामियां नजर आई जिसको लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को न केवल जमकर फटकार लगाई बल्कि बिंदुवार कामों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सेंटर में मिली कमियों को देखकर उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उद्घाटन के लिए भला पीएम को कैसे बुलाया जा सकता है। उन्होंने एक स्थान पर फर्श पर पानी डलवाकर देखा कि क्या फर्श में ढलान है और पानी निकल सकता है, पर ऐसा नहीं हुआ।
अधिकारी इस पर चुप्पी साधे रहे। सेंटर के अंदर बनी दूकानों के दरवाजों में बड़े गैप देखकर उन्होंने इसे अफसरशाही का नतीजा बताया।

...इससे अच्छा तो चुनार का पत्थर लगा देते
बुनकरों के साथ बैठक करते वस्त्र मंत्रालय के सचिव अनंत कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
वस्त्र मंत्रालय के सचिव अनंत कुमार सिंह ने ट्रेड फैसिलिटी सेंटर के अंदर लगे पत्थरों के अभी से धुंधले पड़ने पर भी सवाल उठाए। कहा कि जब यह अभी से धुंधले नजर आ रहे हैं तो इन्हें राजस्थान से मंगाने की क्या जरूरत थी। इससे अच्छा तो चुनार के पत्थर लगा लेते।
उन्होंने कहा कि अभी बहुत सी कमियां हैं। इस पर अधिकारियों ने कहा कि अभी काफी काम बाकी है। उन्होंने काम में देरी पर भी नाराजगी जताई। कहा कि एक-एक बिंदुओं को परख कर पूरा करें। उन्होंने काम की गुणवत्ता को लेकर चेतावनी भी दी।