फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Secretary of the Ministry of Jal Shakti checked the status of river cleaning and inspected IIT's smart lab

Varanasi News: जलशक्ति मंत्रालय के सचिव ने जाना नदी सफाई का स्टेटस, आईआईटी के स्मार्ट लैब का किया निरीक्षण

Sat, 25 Apr 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Secretary of the Ministry of Jal Shakti checked the status of river cleaning and inspected IIT's smart lab
जल शक्ति मंत्रालय के सचिव वीएल कंथा राव ने शुक्रवार को आईआईटी बीएचयू में स्मार्ट लैबोरेटरी ऑन क्लीन रिवर्स का निरीक्षण किया। स्वच्छ नदियों के लिए स्मार्ट लैब की समीक्षा कर नदी पुनर्जीवन और जल प्रबंधन से संबंधित चल रहे कार्याें की प्रगति जानी। नदी के जल की गुणवत्ता में सुधार और निगरानी सिस्टम को मजबूत करने के लिए हाईटेक रिसर्च और तकनीक उनके सामने रखी गई।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू में वैज्ञानिकों की टीम ने सचिव को वहां चल रही शोध गतिविधियों, फील्ड के प्रयोग, नमामि गंगे प्रोग्राम को लेकर जानकारियां दी गईं। कंथा राव ने वैज्ञानिकों के साथ बैठक में बताया कि कार्य बेहतर है। साक्ष्य आधारित समाधान विकसित हो रहा है। वहीं, रिसर्च प्रोजेक्ट्स को जमीनी स्तर पर बेहतर ढंग से लागू करने की जरूरत बताई। कहा कि लैब में विकसित नवाचारों को वास्तविक परिस्थितियों के बीच अमल में लाना होगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यों जैसे कि डेनमार्क की हाईटेक तकनीक को अपनाने और बनारस में बेहतर ढंग से इस्तेमाल करने की बात उठाई। इससे नदी प्रबंधन में दक्षता, स्थिरता और विस्तार क्षमता बढ़ाई जा सकेगी। यह दौरा पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान और दीर्घकालिक जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकारी संस्थाओं और प्रमुख तकनीकी संस्थानों के बीच सहयोग के महत्व को दिखाता है।
विज्ञापन


इन वैज्ञानिकों के साथ की बैठक
सचिव के साथ परियोजना से जुड़े प्रमुख विशेषज्ञों में प्रो. एसबी द्विवेदी, प्रो. अनुराग ओहरी, प्रो. शिशिर गौर, प्रो. हरसिमरन कौर, प्रो. मेधा झा, डॉ. प्रमोद सोनी, डॉ. अंशुमान सतपथी और सिविल इंजीनियरिंग विभाग से राहुल सिंह, फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी विभाग से प्रो. श्रेयांस कुमार जैन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed