फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Second phase of BHU entrance exam starts tomorrow

बीएचयू प्रवेश परीक्षा का दूसरा चरण कल से शुरू, इन 10 शहरों में ऑफलाइन की व्यवस्था

Tue, 08 Sep 2020 08:39 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 08 Sep 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Second phase of BHU entrance exam starts tomorrow
परीक्षा देकर निकलते छात्र - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू में स्नातक व स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का दूसरा चरण बुधवार से शुरू हो रहा है। 9 से 18 सितंबर तक चलने वाली परीक्षा के पहले दिन बीएससी, बीकॉम की परीक्षा होगी। देशभर में 202 शहरों में होने वाली परीक्षा वाराणसी,गोरखपुर समेत चार शहरों में आफलाइन बाकी जगहों पर ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में 24 अगस्त से 31 अगस्त तक पहले चरण के बाद अब  9 से 18 सितंबर तक दूसरे चरण की परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा नियंता की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और सहित अन्य सुविधाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मंगलवार को कुल 68329 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


सुबह 8.30 से 11 बजे तक बीकॉम आनर्स में 144 शहरों मे बने 278 केन्द्रों पर 31873 और शाम 4 से 6.30 बजे तक बीएससी आनर्स बॉयो में 151 शहरों में 295 केन्द्रों पर 36556 अभ्यर्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से यूपी में वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज,अयोध्या के साथ ही बिहार,पटना,गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में भी ऑफलाइन परीक्षा होगी। वाराणसी में बने 47 ऑफलाइन केंद्रों में बीएचयू कैंपस में 20 और कमच्छा में चार केंद्र हैं। इसके अलावा 17 ऑनलाइन केंद्र भी जिले में बने हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने मंगलवार को केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।

 

Second phase of BHU entrance exam starts tomorrow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पहले चरण की आंसर की जारी

बीएचयू में 24 से 31 अगस्त तक हुई पहले चरण की प्रवेश परीक्षा की आंसर की विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को प्रवेश परीक्षा पोर्टल पर जारी कर दी गई है।  संबंधित अभ्यर्थी  11 सितंबर की रात 11 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र पर आपत्ति के लिए हर प्रश्न के लिए 100 रुपये प्रोसेसिंग फीस भी देना होगा, जो कि डेबिट, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से दिया जा सकता है। संयुक्त कुलसचिव प्रवेश परीक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में यह कहा गया है कि अभ्यर्थी की आपत्ति सही पाए जाने पर प्रोसेसिंग शुल्क वापस कर दिया जाएगा। बिना प्रोसेसिंग फीस के किसी भी आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed