फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seat five thousand, 30 thousand contenders

सीट पांच हजार, दावेदार 30 हजार 

Tue, 17 May 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 17 May 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के सामने अब दाखिले की चुनौती है। अच्छे अंकों से पास होने के बावजूद अच्छे कॉलेज में एडमिशन पाना उनके लिए आसान नहीं रह गया है। आईएससी और यूपी बोर्ड की बारहवीं का रिजल्ट आ चुका है। पास प्रतिशत में भले गिरावट आई हो लेकिन नंबरों की बरसात दिल खोलकर हुई है। 
विज्ञापन


   स्नातक में प्रवेश के लिए युवाओं की लंबी फौज है लेकिन विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सीटें सीमित ही हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को न सिर्फ अच्छे कॉलेज में बल्कि मनमाफिक कोर्स में प्रवेश पाने के लिए खासी मशक्कत करनी होगी। खास तौर से विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए तो ये आसान नहीं होगा। इस साल आईसीएसई बोर्ड से 12वीं में 892 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। इसमें करीब 500 विद्यार्थी विज्ञान वर्ग से थे।
विज्ञापन


ऐसे ही यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 49018 रही और इसमें विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं की भागीदारी करीब 24500 थी। सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट अभी आना है। इस साल साढ़े बारह हजार ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा दी है। इसमें औसतन पांच हजार विद्यार्थी विज्ञान वर्ग से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में विज्ञान वर्ग से 12वीं पास करने वालों की संख्या करीब 30000 हुई लेकिन इसके सापेक्ष बीएचयू, काशी विद्यापीठ समेत शहर के दूसरे कॉलेजों में बीएससी व इससे इतर दूसरे विज्ञान वर्ग के दूसरे पाठ्यक्रमों की कुल सीटें महज पांच हजार ही हैं। इसमें भी आईआईटी बीएचयू और बीएचयू की मेडिकल की सीटों पर तो देश भर से आवेदन आते हैं। इस तरह विद्यार्थियों के लिए सरकारी कॉलेज में दाखिला पाना मुश्किल है। ऐसे में प्राइवेट कॉलेजों की तरफ उन्हें रुख करना पड़ेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed