फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Search operation in many hostels

कई हॉस्टल में तलाशी अभियान

Mon, 10 Apr 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 10 Apr 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
Search operation in many hostels
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
बीएचयू परिसर में आए दिन छात्रावासों में मारपीट, फायरिंग, बवाल की घटनाओं के मद्देनजर रविवार को हॉस्टलों में सर्च अभियान चलाया गया। हालांकि इस दौरान किसी छात्रावास में कोई बाहरी छात्र तो नहीं मिला लेकिन मेस में दूसरे छात्रावासों के विद्यार्थी जरूर मिले, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

 


विश्वविद्यालय परिसर का माहौल पिछले कुछ दिनों से बिगड़ गया है। पहले छात्रों और रेजीडेंट डॉक्टरों के बीच मारपीट, केंद्रीय कार्यालय पर धरना और फिर भारतेंदु छात्रावास में फायरिंग से परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रावासों में बाहरी और प्रतिबंधित छात्रों के रहने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस के साथ सर्च अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

 

 

रविवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस के साथ चीफ प्राक्टर प्रो. ओएन सिंह के नेतृत्व में लाल बहादुर शास्त्री, भारतेंदु, राजा राममोहन राय छात्रावास में छापेमारी की गई। छात्रों के कमरों के साथ ही कॉमन रूम और मेस में भी तलाशी ली गई। चीफ प्राक्टर प्रो. ओएन सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई छात्रों की सुरक्षा के लिए की गई है जो आगे भी जारी रहेगी। रात में भी छात्रावासों में चेकिंग की जाएगी। उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed