{"_id":"6771a7a05ce63e734b0e2648","slug":"search-for-land-to-build-sewage-treatment-plant-at-durganala-varanasi-news-c-20-vns1021-838918-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दुर्गानाला पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए जमीन की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दुर्गानाला पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए जमीन की तलाश
विज्ञापन
क्रासर वरुणा नदी में जाएगा ट्रीटेड वाटर
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। लोहता के दुर्गा नाला के लिए 55 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इसके बनने से वरुणा नदी में सीवर नहीं बल्कि ट्रीटेड वाटर ही जाएगा।
दरअसल बरेका, महमूरगंज, धमरिया, लोहता के इलाकों का सीवर इसी दुर्गा नाले के जरिए वरुणा में जाकर मिल जाता है। इसे रोकने के लिए ही एसटीपी बनाने का प्रस्ताव बनाया गया है। जल निगम के अभियंता एके सिंह ने बताया कि वरुणा नदी में जहां जाकर दुर्गा नाला मिलता है। उसके पहले ही एसटीपी का निर्माण होगा। इसके लिए जमीन देखी गई है। हाल ही में नगर निगम ने सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया है।
केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 में शुरू किए नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत वाराणसी में 200 एमएलडी क्षमता के एसटीपी स्थापित किए हैं। इसके अतिरिक्त जेएनएनयूआरएम के तहत 120 एमएलडी क्षमता का एसटीपी गोइठहां में है। इसके अलावा पांच छोटे छोटे एसटीपी हैं। जल निगम के अनुसार वर्ष 2017 तक वाराणसी में एसटीपी की शोधन क्षमता मात्र 100 एमएलडी थी, जो कि वर्तमान में 420 एमएलडी हो गई है। क्षमता वृद्धि के कारण गंगा नदी की जल की गुणवत्ता में भी अपेक्षित सुधार हुआ है। नेशनल वाटर क्वाॅलिटी मॉनीटरिंग प्रोग्राम के तहत वर्ष 2017 एवं वर्ष 2024 में वाराणसी में गंगा नदी के जल के नमूनों की जांच की गई थी। जिसमें काफी सुधार हुआ है। लोहता में बहने वाला दुर्गा नाला के लिए 55 एमएलडी क्षमता का एसटीपी बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।