{"_id":"5b3b2c884f1c1bfa168b45c2","slug":"sealdah-jammu-tawi-humsafar-express-running-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी जाना हुआ आसान, सियालदह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी जाना हुआ आसान, सियालदह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन आज से
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियालदह से जम्मू तवी के बीच साप्ताहिक ट्रेन हमसफर का संचालन तीन जुलाई से किया जाएगा। धनबाद, गया, मुगलसराय, वाराणसी, लखनऊ, अंबाला होते हुए चलने वाली इस ट्रेन से माता वैष्णो देवी के दरबार में जाना आसान होगा।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि धनबाद-गया-मुगलसराय के रास्ते सियालदह से जम्मू तवी के लिए ट्रेन संख्या 22317, 22318 सियालदह-जम्मूतवी-सियालदह हमसफर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन जम्मूतवी से किया जाएगा।
मंगलवार को जम्मूतवी से दोपहर 12.30 ट्रेन खुलेगी और बुधवार की रात पौने बारह बजे सियालदह पहुंचेगी। इस ट्रेन का नियमित परिचालन सियालदह से 09 जुलाई से और जम्मू तवी से 11 जुलाई से किया जाएगा।
विज्ञापन
यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सियालदह से एक बजकर 10 मिनट पर खुलेगी। शाम चार बजकर तीन मिनट पर आसनसोल, 05 बजकर 10 मिनट पर धनबाद, रात आठ बजकर 12 मिनट पर गया, रात 12 बजकर 05 मिनट पर मुगलसराय स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी।
वापसी में यह गाड़ी बुधवार की सुबह 07.25 बजे खुलकर गुरुवार की सुबह 06.45 बजे मुगलसराय, 09.48 बजे गया, एक बजे धनबाद, दोपहर 14.24 बजे आसनसोल स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 17.45 बजे सियालदह पहुंचेगी।