{"_id":"5b3112e94f1c1bca228b7849","slug":"sealdah-express-ac-gone-failure-passangers-make-protest-at-mughal-sarai","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियालदह एक्सप्रेस का एसी खराब, मुगलसराय में यात्रियों का हंगामा, दो घंटे खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियालदह एक्सप्रेस का एसी खराब, मुगलसराय में यात्रियों का हंगामा, दो घंटे खड़ी रही ट्रेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 25 Jun 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
एसी मैकेनिक को घंटेभर तक बैठाए रखा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद विहार टर्मिनल से सियालदह जा रही 02266 डाउन आनंद विहार टर्मिनल सियालदह एक्सप्रेस की दो बोगियों का एसी खराब हो गया। इस पर यात्रियों ने सोमवार को मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। ट्रेन के गार्ड का बाक्स प्लेटफार्म पर फेंक दिया। एसी मैकेनिक को घंटेभर बैठाए रखा। अधिकारियों ने किसी तरह यात्रियों को समझाकर दो घंटे बाद ट्रेन रवाना किया।
सियालदह एक्सप्रेस समर स्पेशल ट्रेन सोमवार की शाम लगभग पांच बजे मुगलसराय पहुंची। यात्रियों ने कोच बी 1 और बी 8 का एसी खराब होने की शिकायत रेलकर्मियों से की। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। ट्रेन निर्धारित ठहराव के बाद खुल गई।
इस पर परेशान यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इसके बाद भी किसी के नहीं आने पर यात्री हंगामा करने लगे। सूूचना पर पहुंचे एसी मैकेनिक संदीप दास फाल्ट दूर नहीं कर पाए। इस पर यात्रियों ने उसे प्लेटफार्म पर बैठा लिया।
विज्ञापन
यात्रियों का आरोप था कि एसी कानपुर से ही खराब है। शिकायत करने पर आश्वस्त किया गया था कि मुगलसराय में ठीक कर दिया जाएगा, लेकिन यहां भी अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। गर्मी से महिलाओं और बच्चों का हाल बेहाल हो गया है।
जंजीर खींचे जाने के बाद बार-बार हरी झंडी दिखाने से नाराज यात्रियों ने गार्ड कोच में घुसकर उसका बाक्स प्लेटफार्म पर फेंक दिया। इस बीच सूचना पाकर आरपीएफ और जीआरपी के जवान पहुंचे। इन लोगों ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। बाद में किसी तरह समझाकर ट्रेन लगभग सात बजे रवाना की गई।