फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SDO's salary stopped and removed accountant

एसडीओ का वेतन रोका आैर लेखपाल को हटाया

Wed, 19 Oct 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 19 Oct 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस पर मंगलवार कोराजातालाब पहुंचे कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने जनता की शिकायतें सुनीं और लापरवाही करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति कठोर रुख अपनाया। उन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ का वेतन रोकने तो एक लेखपाल का तबादला करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


शिकायतों की सुनवाई के दौरान लापरवाही सामने आने पर मंडलायुक्त ने बिजली विभाग के एसडीओ (पारेषण) अरविंद का वेतन रोक दिया। इसी तरह लालपुर के लेखपाल अशोक दूबे के काम में भी लापरवाही की शिकायत सामने आई। इस पर उन्होंने लेखपाल को उस गांव से हटाने का निर्देश दिया। इसी तरह चंदापुर गांव में शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार करने की शिकायत आई।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने आरोपी फैजुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को आगाह किया कि तहसील दिवस की सभी शिकायतें प्राथमिकता से निबटाएं। यदि एक भी शिकायत लंबित रही तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed