फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scrap dealer strangled to death in varanasi accused himself reached police station

Varanasi: इकलौते बेटे ने कबाड़ी को घर में बुलाकर चाकू से रेता गला, फिर खुद पहुंच गया थाने, साधी चुप्पी

Sat, 15 Jul 2023 10:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Jul 2023 10:12 PM IST
सार

वाराणसी में कोतवाली थाना अंतर्गत नायक बाजार मोहल्ले में कबाड़ का कारोबार करने वाले दिनेश अग्रहरि (32) की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोपी युवक को उसके पिता कोतवाली लेकर पहुंचे। वारदात का कारण साफ नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
Scrap dealer strangled to death in varanasi accused himself reached police station
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में  कालभैरव मंदिर के समीप नायक बाजार गली में शनिवार शाम युवक ने कबाड़ी को अपने घर के अंदर बुलाया। इसके बाद उसने चाकू से कबाड़ी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। कबाड़ी जान बचाने के लिए भागा तो युवक उसका पीछा कर मकान के भूतल पर उसका गला रेत कर उसे मार डाला। युवक की करतूत देख उसके पिता पुलिस को बुलाने गए, तब तक वह खुद ही कोतवाली थाने जाकर समर्पण कर दिया।

विज्ञापन


कालभैरव मंदिर के समीप नायक बाजार गली में फायर ब्रिगेड से सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल वीरेंद्र नाथ मिश्रा का मकान है। वीरेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि शाम चार बजे के लगभग कबाड़ खरीदने वाला पुराना पुल निवासी दिनेश अग्रहरि (32) उनके मकान के पास पहुंचा। उनके इकलौते बेटे आशुतोष ने कबाड़ी दिनेश को आवाज दी और अपने मकान की तीसरी मंजिल पर ले गया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें; मेरी जिंदगी बर्बाद...पत्नी से परेशान होकर दो लोगों ने थाने में दी तहरीर, दोनों की शिकायत अजब-गजब

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के आंगन में रेता गला

कमरे में दोनों के बीच किसी बात या लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई और फिर आशुतोष ने दिनेश के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जान बचाने के लिए दिनेश मकान की सीढ़ियों से नीचे की ओर भागा तो आशुतोष उसके पीछे दौड़ते हुए आया और घर के आंगन में उसका गला रेतकर हत्या कर दिया।

Scrap dealer strangled to death in varanasi accused himself reached police station
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वीरेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि घटना को देख वह सन्न रह गए और भाग कर कोतवाली थाने जाकर पुलिस को सूचना दी। तब तक उन्होंने देखा कि आशुतोष खुद ही पैदल चल कर कोतवाली थाने जाकर समर्पण कर दिया। इस संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि वारदात की वजह को लेकर आरोपी चुप्पी साधे हुए है। गिरफ्त में आए आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।

परिजनों के साथ होमगार्ड और सिपाही ने की हाथापाई

पुराना पुल क्षेत्र निवासी दिनेश दो भाइयों में छोटा था। उसकी हत्या की सूचना पाकर बड़ा भाई अजय और मां मीना रोते-बिलखते हुए परिजनों के साथ कोतवाली थाने पहुंचे। सभी दिनेश की हत्या को लेकर कोतवाली थाने में हंगामा करने लगे। दिनेश के बहनोई और भाई अजय ने शव को कब्जे में लेने का विरोध किया तो कोतवाली थाने के एक होमगार्ड और एक सिपाही ने उनके साथ हाथापाई की। पुलिस का रवैया देखकर दिनेश के परिजन रोते-बिलखते हुए जमीन पर बैठ गए। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी को शांत कराया।

उधर, परिजनों ने बताया कि दिनेश की शादी 10 साल पहले मुंबई की रहने वाली ज्योति से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे लाडू (9), मिष्ठी (4) और दो वर्षीय लल्ला हैं। परिजनों ने बताया कि ज्योति अपने बच्चों के साथ करीब 10 दिन पहले मुंबई स्थित अपने मायके गई है। दिनेश को चाकू मारे जाने की सूचना पाकर वह मुंबई से ससुराल के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed