मऊ में सड़क दुर्घटना में पलटी स्कॉर्पियो, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के चकवासु नगर दरगाह में शुक्रवार की देर रात स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार रंजीत (24) पुत्र हरेंद्र पटेल नगरा थाना क्षेत्र के सुपापाली गांव का तथा विजय (22) पुत्र लालबहादुर पटेल बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के पलिया खंदवा गांव के निवासी थे। दोहरीघाट मार्ग से गुजरते समय दरगाह के करीब चकवासु नगर के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।
जिससे ये दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।