फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   scorpio going uncontrol after husband and wife fight

पति-पत्नी के झगड़े में स्कार्पियो हुई अनियंत्रित, कई को लगी टक्कर

Wed, 23 Aug 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 23 Aug 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
scorpio going uncontrol after husband and wife fight
पुलिस ने स्कार्पियो के साथ पति को लिया हिरासत में - फोटो : demo
पति-पत्नी का झगड़ा कभी भी और कहीं भी शुरू हो सकता है। यह दीगर बात है कि कभी-कभी इन दो के झगड़ों में खामियाजा तीसरों को भुगतना पड़ता है। बुधवार की शाम वाराणसी के लंका थाना के चितईपुर क्षेत्र में भी कुछ ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन


पति और पत्नी सड़क पर चलती स्कार्पियो में झगड़ा करने लगे। पत्नी से पति उलझ गया तो स्कार्पियो पर से उसका ध्यान हट गया और सड़क किनारे खड़े सात लोगों और कुछ बाइक पर टक्कर लग गई।
विज्ञापन


हादसे में किसी को चोट तो नहीं आई लेकिन मौजूद रहे लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लेकर पति को हिरासत में ले लिया। मुगलसराय के रेवती गांव निवासी युवक बुधवार को अपनी पत्नी को तीज के मद्देनजर चितईपुर स्थित उसके मायके छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि चितईपुर क्षेत्र में पत्नी अचानक ही अपने पति के चरित्र पर आरोप लगाते हुए उससे झगड़ा शुरू कर दी। बात बढ़ी तो स्कार्पियो चला रहे पति का पूरा ध्यान स्टेयरिंग की बजाय पत्नी की बातों पर केंद्रित हो गया।


पति और पत्नी के बीच चलती स्कार्पियो में ही जमकर नोकझोंक होने लगी। इसकी वजह से अनियंत्रित हुई स्कार्पियो से कुछ लोगों और सड़क किनारे खड़ी बाइक पर टक्कर लग गई। लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि पति-पत्नी के बीच का मामला है।
मगर, सड़क पर मौजूद लोगों को टक्कर लगी है। यदि कोई तहरीर देगा तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed