फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   School student planned their kidnapping due to incomplete homework

यूपीः होमवर्क पूरा नहीं होने पर पिटाई के डर से स्कूली बच्चों ने रच डाला अपहरण का ड्रामा

Tue, 27 Nov 2018 04:23 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Updated Tue, 27 Nov 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
School student planned their kidnapping due to incomplete homework
demo pic
यूपी के भदोही में तीन स्कूली बच्चों ने होमवर्क नहीं होने पर पिटाई के डर से अपहरण का ड्रामा रच डाला। बच्चों ने अपने हाथ-पैर रस्सी से बांधकर अरहर के खेत में जाकर बैठ गए और घर वाले खोजते हुए पहुंचे तो बताया कि दो युवकों ने उनका अपहरण करके यहां बैठाया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बाद में घर वालों ने जब सख्ती से पूछताछ की तो बच्चों ने असलियत बयां कर दी।
विज्ञापन


जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के बनौली गांव निवासी तीन बच्चे राघव मिश्र (14) पुत्र प्रमोद मिश्र, आशुतोष मिश्र (10) और आयुष मिश्र (10) पुत्र राकेश मिश्र परानापुर स्थित शिव शक्ति कान्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं।
विज्ञापन


रोज की तरह सोमवार को वह सुबह आठ बजे स्कूल गए। होमवर्क पूरा नहीं होने के कारण स्कूल में पिटाई के डर से तीनों ने एक नाटक रच दिया और खुद ही एक-दूसरे के हाथ-पांव, मुंह बांधकर अरहर के खेत में जाकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब परिवार वाले विद्यालय में लंच देने पहुंचे तो पता चला कि तीनों बच्चे आए ही नहीं। इसको लेकर परिवार वाले सशंकित हो गए। ग्रामीण और स्कूल प्रबंधन के लोग बच्चों को ढूंढ़ने में जुट गए। तीनों बच्चों को गांव के ही एक अरहर के खेत में बरामद किया गया। तीनों के हाथ, पांव और मुंह को कपड़े से बांधा गया था।

घर वालों ने पुलिस को असलियत की जानकारी दी

School student planned their kidnapping due to incomplete homework
demo pic
आशंका जताई जा रही थी कि आसपास के क्षेत्र में जुआ खेलने वाले लोगों ने घटना को अंजाम दिया होगा। बच्चों ने पूछने पर बताया कि दो लोगों ने उन्हें इस हालत में यहां बैठाया है। परिवार वालों ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की गुहार लगाई।

शाम को घर वालों ने बच्चों से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि तीनों का अपहरण नहीं किया गया था। होमवर्क पूरा नहीं होने के कारण स्कूल में पिटाई के डर से तीनों ने यह नाटक रचा था। इसके बाद घर वालों ने पुलिस को असलियत की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed