{"_id":"5a6dd88e4f1c1b92268b6e76","slug":"school-principle-and-his-son-beat-schoolmistress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल न खुलने पर शिक्षिका ने अधिकारी से की शिकायत, प्रधानाध्यापक व उसके बेटे ने पटक पटककर मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल न खुलने पर शिक्षिका ने अधिकारी से की शिकायत, प्रधानाध्यापक व उसके बेटे ने पटक पटककर मारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
पिता पुत्र ने मिलकर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में शिक्षा के मंदिर में एक शर्मसार करने वाली घटना घटी। जिसे सुनकर कोई भी चौंक जाएगा। यहां एक महिला शिक्षामित्र को स्कूल ने खुलने पर प्रधानाध्यापक की एबीएसए से शिकायत करना मंहगा पड़ गया।
शिकायत के कारण एबीएसए ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगा दी। जिससे नाराज होकर प्रधानाध्यापक और उसके बेटे ने शिक्षामित्र को पटक पटककर पीटा। प्रधानाध्यापक का बेटा अपने साथ तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा था। इसके बाद वो दोनों यही नहीं रूके उन्होंने उसकी ढाई माह की बेटी को भी चोट पहुंचाई।
मारपीट से दोनों मां बेटी घायल हो गए। शिक्षामित्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत डीएम ने जूनियर तक के सभी विद्यालयों को खोलने का निर्देश दिया था।

निर्देश के बावजूद बंद था स्कूल
आरोपी के हाथ में तमंचा
इसी क्रम में जिले के बरदह थाना क्षेत्र के नर्वे गांव में इस क्रम में बरदह थाने के नर्वे गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षामित्र सुधा सिंह पत्नी संतोष सिंह अपनी ढाई साल की बेटी को लेकर स्कूल पहुंची। स्कूल बंद होने पर प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश सिंह को फोन किया।
11 बजे तक स्कूल न खुलने पर सुधा ने एबीएसए मार्टीनगंज अवधेश सिंह को फोन किया। एबीएसए ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। तब ओमप्रकाश सिंह अपने बेटे आलोक सिंह को लेकर स्कूल पहुंचे।
आरोप है कि शिकायत करने को लेकर उन लोगों ने सुधा सिंह से मारपीट की। इस दौरान आलोक के हाथ में तमंचा था। मारपीट में सुधा की ढाई माह की बेटी को भी चोट लगी।
घटना के संबंध में सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। उधर इस संबंध में संपर्क करने पर एबीएसए मार्टीनगंज अवधेश सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।