फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   School principle and his son beat schoolmistress

स्कूल न खुलने पर शिक्षिका ने अधिकारी से की शिकायत, प्रधानाध्यापक व उसके बेटे ने पटक पटककर मारा

Mon, 29 Jan 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 29 Jan 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
School principle and his son beat schoolmistress
‌प‌िता पुत्र ने म‌िलकर पीटा
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में शिक्षा के मंदिर में एक शर्मसार करने वाली घटना घटी। जिसे सुनकर कोई भी चौंक जाएगा। यहां एक महिला शिक्षामित्र को स्कूल ने खुलने पर प्रधानाध्यापक की एबीएसए से शिकायत करना मंहगा पड़ गया।
विज्ञापन


शिकायत के कारण एबीएसए ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगा दी। जिससे नाराज होकर प्रधानाध्यापक और उसके बेटे ने शिक्षामित्र को पटक पटककर पीटा। प्रधानाध्यापक का बेटा अपने साथ तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा था। इसके बाद वो दोनों यही नहीं रूके उन्होंने उसकी ढाई माह की बेटी को भी चोट पहुंचाई।
विज्ञापन


मारपीट से दोनों मां बेटी घायल हो गए। शिक्षामित्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत डीएम ने जूनियर तक के सभी विद्यालयों को खोलने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश के बावजूद बंद था स्कूल

School principle and his son beat schoolmistress
आरोपी के हाथ में तमंचा
इसी क्रम में जिले के बरदह थाना क्षेत्र के नर्वे गांव में इस क्रम में बरदह थाने के नर्वे गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षामित्र सुधा सिंह पत्नी संतोष सिंह अपनी ढाई साल की बेटी को लेकर स्कूल पहुंची। स्कूल बंद होने पर प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश सिंह को फोन किया।

11 बजे तक स्कूल न खुलने पर सुधा ने एबीएसए मार्टीनगंज अवधेश सिंह को फोन किया। एबीएसए ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। तब ओमप्रकाश सिंह अपने बेटे आलोक सिंह को लेकर स्कूल पहुंचे।

आरोप है कि शिकायत करने को लेकर उन लोगों ने सुधा सिंह से मारपीट की। इस दौरान आलोक के हाथ में तमंचा था। मारपीट में सुधा की ढाई माह की बेटी को भी चोट लगी।

घटना के संबंध में सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। उधर इस संबंध में संपर्क करने पर एबीएसए मार्टीनगंज अवधेश सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed