{"_id":"59b2a7c74f1c1bf97f8b51d9","slug":"scarpio-and-truck-hit-each-other-at-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में नोटों से भरा ट्रक तेजरफ्तार स्कार्पियो से भिड़ा, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में नोटों से भरा ट्रक तेजरफ्तार स्कार्पियो से भिड़ा, हंगामा
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Fri, 08 Sep 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
हंगामा शांत होने पर दूसरे वाहन से रुपये गाजीपुर भेजे गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के आहोपट्टी गांव के पास गुरुवार की रात साढ़े दस बजे नोटों से भरा ट्रक अनियंत्रित स्कार्पियो से टकरा गया। इस दौरान स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। चालक सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद स्कार्पियो सवार हंगामा करने लगे।
वहां काफी संख्या में लोग जुट गए। घटना की सूचना मिलने पर एसपी अजय कुमार साहनी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर हंगामा करने वाले ग्रामीण भाग गए।
एसपी के निर्देश पर रुपये दूसरे वाहन में भरकर गाजीपुर भेजवा दिया गया। जबकि स्कार्पियो गाड़ी कोतवाली परिसर में खड़ी करवाई ली गई है। इस बारे में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
आरबीआई लखनऊ से 175 करोड़ रुपये ट्रक से स्टेट बैंक गाजीपुर के मेनचेस्ट जा रहा था। ट्रक की सुरक्षा में गाजीपुर जिले की पुलिस की एक गाड़ी ट्रक के आगे और दूसरी पीछे-पीछे चल रही थी।
गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे जैसे ही ट्रक शहर कोतवाली क्षेत्र के आहोपट्टी गांव के समीप पहुंचा कि सड़क पर विपरीत दिशा से एकाएक एक स्कार्पियो गाड़ी आई और ट्रक से टकरा गई।
स्कार्पियो चालक स्थानीय होने की वजह से काफी संख्या में लोग पहुंच गए और स्कार्पियो के नुकसान की भरपाई की मांग करने लगे। गाजीपुर पुलिस मामले को शांत कराना चाह रही थी, लेकिन ग्रामीणों की भीड़ जिद पर अड़ी थी।
बात आगे बढ़ते देख पुलिसकर्मियों ने गाजीपुर एसपी को इसकी सूचना दी। एसपी गाजीपुर ने डीजीपी और एडीजी वाराणसी जोन को बताया। वहां से आजमगढ़ जिले की पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंचने को कहा गया।
जीयनपुर क्षेत्र में हुए हंगामा को शांत कराकर लौट रहे एसपी अजय कुमार साहनी, एसपी ग्रामीण सहित अन्य कई थानों की फोर्स पहुंच गई। भारी संख्या में पुलिस देख ग्रामीण भाग निकले