Kashi Vishwanath Dham: सावन के तीसरे सोमवार पर होगा बाबा विश्वनाथ का अमृत वर्षा श्रृंगार, इस बार बदली परंपरा
सावन के तीसरे सोमवार को बाबा का अर्धनारीश्वर का श्रृंगार सुगंधित फूलों से करने की परंपरा है। लेकिन इस बार मलमास के कारण सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ का अमृत वर्षा श्रृंगार होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैसे तो श्री काशी विश्वनाथ का प्रतिदिन फूल मालाओं से श्रृंगार होता है, लेकिन सावन के सभी सोमवार पर बाबा अलग-अलग रूपों में भक्तों को दर्शन देते हैं। सावन के तीसरे सोमवार को बाबा का अर्धनारीश्वर का श्रृंगार सुगंधित फूलों से करने की परंपरा है। लेकिन इस बार मलमास के कारण सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ का अमृत वर्षा श्रृंगार होगा। इससे पूर्व पूरे मंदिर परिसर को भी फूल पत्ती मालाओं से सजाने का क्रम चल रहा है।
चौथे सोमवार को बाबा विश्वनाथ का भागीरथी श्रृंगार होगा। पांचवें सोमवार को तपस्यारत पार्वती श्रृंगार, छठवें सोमवार को शंकर पार्वती और गणेश श्रृंगार के दर्शन भक्तों को होंगे। सातवें सोमवार को अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में भगवान शिव गर्भगृह में विराजमान होंगे। अंतिम व आठवें सोमवार को बाबा विश्वनाथ का रुद्राक्ष श्रृंगार कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें: काशी का वह शिव धाम जहां यमराज को भी माननी पड़ी थी हार, सावन में एक लोटा जल चढ़ाने की विशेष महिमा
पहली बार बाबा विश्वनाथ का आठ स्वरूपों में श्रृंगार
31 अगस्त को काशीपुराधिपति को काशी की जनता झूला झुलाएगी और बाबा का झूला श्रृंगार होगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने बताया कि अधिमास होने के कारण पहली बार बाबा विश्वनाथ का आठ सोमवार पर आठ स्वरूपों में श्रृंगार किया जा रहा है।
सावन और अधिमास भगवान शिव की आराधना का मास है और भगवान शिव की कृपा भक्तों पर बरसेगी। 10 जुलाई को पहले सोमवार पर बाबा विश्वनाथ की चल प्रतिमा का श्रृंगार हुआ। वहीं दूसरे सोमवार पर राजराजेश्वर का गौरी शंकर स्वरूप में श्रृंगार कराया गया था।
इस सोमवार ललिता घाट से नो इंट्री
गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन अलर्ट हो गया है। सावन के तीसरे सोमवार को बाबा के जलाभिषेक करने के लिए इस बार ललिताघाट से श्रद्धालुओं को इंट्री नहीं मिलेगी। शेष तीनों गेट से पूर्व की ही तरह इंट्री दी जाएगी। किसी भी श्रद्धालु के साथ कोई घटना न हो जाए, इसको देखते हुए मंदिर प्रशासन ने ललिताघाट की ओर जाने वाले सभी मार्ग को बंद कर दिया है। यही नहीं गंगा में बढ़ाव के कारण नाव का संचालन भी बंद कर दिया गया है।
मंदिर में प्रवेश से पहले जान लें ये बातें
काशी विश्वनाथ धाम आने वाले बाबा भक्तों से मंदिर प्रशासन ने अनुरोध जारी किया है कि बाबा दरबार दर्शन को जब भी जाएं तो प्रतिबंधित वस्तुओं को बाहर लॉकर में जमा कर ही कतार में लगें। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखे तो पास में ही तैनात सुरक्षाकर्मी को जानकारी आवश्य दें। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, कैमरा, ब्लेड चाकू, पेन, पेनड्राइव, बीड़ी सिगरेट, लाइटर माचिस आदि को लेकर कतार में न लगें। यह सारी वस्तुएं अमानती गृह या लॉकर में जमा कर ही मंदिर में आएं।