फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2024 Women of Bhumihar community celebrated Aaya Sawan Jhum and Teej festival

Sawan 2024: आया सावन झूम व तीज महोत्सव में भूमिहार समाज की महिलाओं ने जमकर की मस्ती

Sun, 04 Aug 2024 02:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 04 Aug 2024 02:08 PM IST
सार

वाराणसी में सावन के बीच भूमिहार समाज की महिलाओं ने रविवार को आया सावन झूम के व तीज महोत्सव का आयोजन किया। उन्होंने इस मौके पर जमकर मस्ती की। 

विज्ञापन
Sawan 2024 Women of Bhumihar community celebrated Aaya Sawan Jhum and Teej festival
भूमिहार समाज की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में महिला भूमिहार समाज का आया सावन झूम व तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कैंट स्थित सूर्या होटल में किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना 'वक्रतुंड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघनम कुरु मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा" गीत से किया गया। दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि सीमा राय भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर इंदु सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डॉक्टर मंजू सिंह, डॉक्टर सरोज पांडे, प्रोफेसर ऊषा किरन राय, राज किरन राय द्वारा किया गया। 
विज्ञापन




मुख्य अतिथि का स्वागत महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डॉ. राजलक्ष्मी राय एवं पूनम सिंह द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि का स्वागत डॉक्टर सीमा, पूनम सिंह किड्स बेली स्कूल, सुमन सिंह, अनिता राय, पूजा राय, सोनिया राय, किरन सिंह, प्राची राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव में सभी उपस्थित महिलाएं हरे रंग के परिधान में शामिल हुईं। महिलाओं ने एक से एक बढ़कर लोक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। साथ ही सावन व तीज के गीतों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। बिमला राय की कजरी  'अब की सावन मे हो सजनवा बोल़ घर कहिया अइवा न', इसके बाद सुमन राय व प्रतिमा सिंह की कजरी 'सावन मस्त महिना पिया नौकरिया छोड घर आव' के गीत पर उपस्थित सभी महिलाओं ने झूम कर डांस किया। 



सावन और तीज के गीत पर उपस्थित सभी महिलाओं ने खूब आंनद उठाया। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता को पुरस्कार दिया गया। वैली स्कूल के नन्हें- मुन्ने बच्चों ने योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम बताए। इस अवसर पर कई बच्चे पुरस्कृत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed