{"_id":"64b2311a658231f39f0b4b0b","slug":"sawan-2023-hotels-guest-houses-and-lodges-full-caterers-also-get-silver-business-increased-in-sawan-2023-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2023: होटल, गेस्ट हाउस व लॉज फुल, खानपान वालों की भी चांदी, सावन में कारोबार पर बरस रही भोले की कृपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2023: होटल, गेस्ट हाउस व लॉज फुल, खानपान वालों की भी चांदी, सावन में कारोबार पर बरस रही भोले की कृपा
Sat, 15 Jul 2023 11:15 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:15 AM IST
सार
सावन में धाम के आसपास वाले क्षेत्रों के होटलों, गेस्ट हाउस में बिल्कुल जगह नहीं है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड वेंड, कपड़े, पूजा सामग्री के कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन
सावन में काशी में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सावन में शहर के होटल, गेस्ट हाउस और लॉज के साथ खानपान के कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। श्री काशी विश्वनाथ धाम समेत अन्य शिवालयों में जलाभिषेक और भ्रमण के लिए आने वाले सैलानियों से होटल और गेस्ट हाउस लगभग फुल हैं। छावनी स्थित बड़े होटलों में ठहरने के लिए कमरे नहीं मिल रहे हैं। गेस्ट हाउस, लाॅज और धर्मशाला में भी एक हजार से 15 सौ रुपये में कमरे नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP Weather: झमाझम बारिश राहत के साथ आफत लाई, मौसम हुआ सुहावना, जलभराव से लोगों को दिक्कत
विज्ञापन
कारोबारियों के अनुसार, सावन में धाम के आसपास वाले क्षेत्रों के होटलों, गेस्ट हाउस में बिल्कुल जगह नहीं है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड वेंड, कपड़े, पूजा सामग्री के कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन
सावन में महत्वपूर्ण तिथियों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही से होटल व्यवसाय में बूम है। हालांकि, बारिश के चलते सैलानियों की संख्या पहले से थोड़ी कम हुई है। - गोकुल शर्मा, अध्यक्ष, बनारस होटल एसोसिएशन
सावन में घाट किनारे के गेस्ट हाउस और होटलों में जगह नहीं है। श्रद्धालुओं के आगमन से छोटे-बड़े होटलों में भीड़ है। पहले से बुकिंग कराने वालों को ही कमरे दिए जा रहे हैं। -राहुल सिंह, होटल प्रबंधक
सोशल मीडिया
- फोटो : बनारस का खानपान
एक नजर
10- चार सितारा होटल
40- तीन सितारा होटल
100- दो सितारा होटल
500- छोटे होटल
250-पंजीकृत लॉज
काशी विश्वनाथ धाम के अंदर थ्री स्टार होटल जैसी सुविधाएं
काशी विश्वनाथ धाम के अंदर श्री भीमाशंकर अतिथि गृह भी श्रद्धालुओं से पटा हुआ है। दर्शनार्थियों को थ्री स्टार होटल जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। एक तरफ बाबा का दरबार तो दूसरी ओर उत्तरवाहिनी गंगा। अतिथि गृह साउथर्न ग्रैंड काशी के मैनेजिंग डायरेक्टर ए कृष्ण मोहन ने बताया कि पहले से ही बुकिंग के आधार पर श्रद्धालुओं को कमरे दिए जा रहे हैं। दर्शनार्थी अतिरिक्त शुल्क के साथ गंगा आरती, एयरपोर्ट और स्टेशन छोड़ने और आसपास के भ्रमण की भी सुविधा ले सकते हैं।