फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Saurabh of Kashi won first international gold medal in beach wrestling in Vietnam

काशी के लाल का कमाल: वियतनाम में बीच कुश्ती में जीता पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक, पढ़ाई में भी अव्वल है सौरभ

Sat, 28 Jun 2025 01:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 28 Jun 2025 01:15 PM IST
सार

Varanasi News: काशी के सौरभ यादव ने वियतनाम में बीच कुश्ती में पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 80 किलो भार वर्ग में चार मुकाबलों में पदक जीतने का गौरव हासिल किया है। 

विज्ञापन
Saurabh of Kashi won first international gold medal in beach wrestling in Vietnam
काशी के लाल सौरभ यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वियतनाम में आयोजित एशियाई बीच कुश्ती में काशी के सौरभ ने स्वर्णिम प्रदर्शन किया है। बीच कुश्ती के फाइनल में वाराणसी के बच्छाव निवासी सौरभ यादव ने मंगोलिया के खिलाड़ी को चार अंकों के अंतर से करारी शिकस्त देकर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती का पहला स्वर्ण और इस वर्ष का पांचवां पदक अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन


कुश्ती के छह राष्ट्रीय मुकाबले जीतने वाले काशी के लाल सौरभ यादव का एशिया कप बीच कुश्ती में शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने वर्तमान सत्र के 80 किलो भार वर्ग में लगातार चार मुकाबलों में पदक जीतने का गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन


सौरभ ने स्कूली नेशनल में कांस्य, खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रजत और सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर काशी का नाम रोशन किया है। बीच कुश्ती वियतनाम में 27 जून को खेली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; BHU: बीएचयू में आर्टिस्टिक-प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा 30 जून से, इन अभ्यर्थियों की सूची और पूरा शेड्यूल जारी

खेल के साथ पढ़ाई में भी अव्वल

सौरभ ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा गणित वर्ग में 79 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। बच्छाव निवासी सौरभ यादव नैपुरा के वितराघानंद आश्रम में अभ्यास करते हैं। उनके पिता किसान का काम करते हैं। फिलहाल के वियतनाम में आयोजित छह दिवसीय शिविर में कुश्ती के दावपेंच सीख रहे हैं। यह शिविर 27 जून से 2 जुलाई तक है। भारतीय कुश्ती खिलाड़ी प्रतियोगिता में चीन के दो खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में पहुंचे और अंतिम मुकाबले में मंगोलिया से 5-1 के स्कोर से जीत हासिल की।

इसे भी पढ़ें; Sawan 2025: सावन में काशी विश्वनाथ धाम आने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, आरक्षित की जाएगी हाईवे की बाईं लेन

कुश्ती संघ के अध्यक्ष बोले
काशी की कुश्ती खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अधिक से अधिक शिविर लगाकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। -संजय सिंह बबलू, अध्यक्ष, भारतीय कुश्ती संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed