{"_id":"6744a7fcbea99a3bfd0a42a2","slug":"sarnath-police-under-fire-could-not-catch-the-robbers-even-two-days-after-the-incident-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवालों के घेरे में सारनाथ पुलिस : घटना के दो दिन बाद भी लुटेरों को नहीं पकड़ सकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवालों के घेरे में सारनाथ पुलिस : घटना के दो दिन बाद भी लुटेरों को नहीं पकड़ सकी
Mon, 25 Nov 2024 10:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 25 Nov 2024 10:08 PM IST
सार
सारनाथ पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटनाओं को लेकर पुलिस तंत्र की सुस्ती जनता की निराशा का कारण बन रही है। दो दिन पहले क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना के बाद अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं और लुटेरे फरार हैं। हालांकि पुलिस सीसीटीवी का सहारा लेकर उन तक पहुंचने का दावा कर रही है लेकिन देरी से सवाल पैदा हो रहे हैं।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारनाथ के रंगीलदास पोखरा चौराहा के पास एक लॉन के सामने गत शनिवार को तिलमापुर निवासी एक युवक का बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल लुट लिया। इस दौरान बदमाशों द्वारा धक्का देने पर एक महिला भी घायल हो गई थी।
विज्ञापन
लगभग दो दिन गुजर जाने के बाद पुलिस न ही घटना स्थल की जानकारी कर सकी है और न ही लुटेरों के बारे में ही जानकारी जुटा सकी है। इस प्रकरण में पुलिस के आलाधिकारी लगातार संबंधित पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ भी कर रहे हैं। लेकिन आशापुर चौकी प्रभारी अनिल सिंह चंदेल द्वारा गोल मोल जबाब देकर संतुष्ट कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बताते चलें कि शनिवार की रात रंगीलदास तालाब चौराहा से महज दो सौ मीटर गाजीपुर रोड की तरफ एक लान ने सामने तिलमापुर निवासी राजेंद्र राजभर का मोबाइल लुट लिये। भागने के फिराक में बदमाशों ने हुकुलगंज निवासिनी श्रद्धा सिंह को धकेल दिए।
विज्ञापन
जिससे उनके पैर में गंभीर चोट लग गया। स्थानीय लोग महिला को उठाने में लग गए। मौका देख तीनों बदमाश भाग गए। लोगों ने मोटरसाइकिल पकड़ लिया था। कुछ देर बाद तीनों बदमाश में से एक बदमाश आकर मोटरसाइकिल भी लेकर भाग गया। फिलहाल पुलिस मोबाइल लुट की जगह पर भी नहीं गई और न ही कोई सीसीटीवी फुटेज की जांच की।