पर्यटकों के लिए राहत: अब सारनाथ के सभी पर्यटन स्थल खुले, बिना मास्क के प्रवेश नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में सारनाथ के सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों को गुरुवार से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। लॉकडाउन की वजह से बंद अब कोविड नियमों का पालन कर लोग पर्यटन स्थल में घूम सकेंगे।
आज खुले वन विभाग के मिनी-जू में 350 सैलानी पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी सारनाथ अरुण कुमार उपाध्याय ने बताया कि सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक पर्यटकों के स्थल खुला रहेगा।
टिकट लेने से पहले थर्मल स्कैनिंग, हैंड सैनिटाइजिंग किया जा रहा है। पहले दिन 350 सैलानियों ने चिड़ियाघर व डियर पार्क घूमा।
वन विभाग के मिनी जू स्थित विश्राम गृह में आज से वन्य जीव प्राणी सप्ताह का आयोजन भी किया गया। वन विभाग प्रत्येक वर्ष एक सितंबर से वन्य जीव प्राणी सप्ताह का आयोजन करता रहा है। इसके तहत एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम चलते रहते हैं।
इस वर्ष भी बच्चों के लिए फोटोग्राफी, भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला व गोष्ठी का आयोजन होता रहेगा। इस आयोजन में आज गुरुवार को 20 बच्चों ने भाग लिया, जिन्हें संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजीव मिश्र ने कहा कि आप लोग भविष्य के निर्माता हो वन्य जीव प्रकृति से जुड़े रहने में हमारा सहयोग करते हैं, इनका सम्मान व देखभाल हमें ही करना है।
संबोधन के बाद वन क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय के साथ बच्चों ने सारनाथ मिनी जू का भ्रमण किया, जिसमें वन्यजीवों को देख यह प्रफुल्लित उत्साहित हुए।