{"_id":"58bc37364f1c1b056de7e79b","slug":"sarmistha-mukharji-says-that-women-harrasment-in-bjp-government-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति की बेटी बोलीं, भाजपा शासित प्रदेशों में महिला उत्पीड़न सबसे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति की बेटी बोलीं, भाजपा शासित प्रदेशों में महिला उत्पीड़न सबसे ज्यादा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 06 Mar 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
शर्मिष्ठा मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा-कांग्रेस गठबंधन के चुनावी कैंपेन में काशी आईं राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी मशहूर नृत्यांगना शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दावा किया कि भाजपा शासित प्रदेशों में महिला उत्पीड़न देश में सबसे ज्यादा है।
अपने इस दावे के समर्थन में सरकारी आंकड़े पेश करते हुए बताया कि महिला उत्पीड़न के सर्वाधिक 4391 प्रकरण मध्य प्रदेश में दर्ज किए गए हैं।
जबकि, महाराष्ट्र में 4114 और राजस्थान में 3644 केस दर्ज किए गए हैं।
यूपी की बात करें तो यह 16वें स्थान पर है। प्रधानमंत्री मोदी को चाहिए कि दूसरों पर कटाक्ष करने से पहले वे अपना घर देखें।
रविवार को इंग्लिशियालाइन स्थित सपा-कांग्रेस के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश की राजधानी दिल्ली महिला उत्पीड़न और अपराध के मामले में चौथे नंबर पर है। जहां की पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन है लेकिन मोदी सरकार के राज में राजधानी तक सुरक्षित नहीं रही।
काशी के विकास पर कहा कि पीएम खुद को यूपी का दत्तक पुत्र बताते हैं लेकिन खाली जुमले पिलाते हैं। वादा एक भी पूरा नहीं करते। काशी में ढाई साल में कुछ नहीं बदला। गंगा सफाई के लिए 20, 000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए लेकिन न गंगा साफ हुई न काशी।
विज्ञापन
अब तो गंगा की गंदगी पर एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट तक को फटकार लगानी पड़ी। यहां तक कहना पड़ा कि ऐसे तो 200 साल में भी गंगा साफ नहीं होंगी।