फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sardar Patel remembered in Kashi Four-km unity march Mahendranath said salute to Iron Man

UP: काशी में याद किए गए सरदार पटेल...चार किमी की एकता यात्रा, महेंद्रनाथ बोले- लाैह पुरुष को सलाम है

Thu, 20 Nov 2025 05:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Nov 2025 05:46 AM IST
सार

Ekta Yatra in Varanasi: विधायक डाॅ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल ही आजादी के समय के अखंड भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना की थी, जिसे वर्तमान में मोदी सरकार एवं प्रदेश में योगी सरकार सार्थक कर रही है।

विज्ञापन
Sardar Patel remembered in Kashi Four-km unity march Mahendranath said salute to Iron Man
एकता यात्रा में महेंद्रनाथ पांडेय। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: शहर दक्षिणी विधानसभा में बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य एकता यात्रा निकाली गई। विधायक डाॅ. नीलकंठ तिवारी व मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के सनातन धर्म इंटर काॅलेज से निकली यह यात्रा गोदौलिया, चौक, मैदागिन, दारानगर होते हुए डीएवी पीजी कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि सरदार पटेल ने गृह मंत्री रहते हुए पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया था। वह भारत की एकता के महानायक थे। ऐसी यात्राएं समाज को जोड़ने और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का काम करती हैं।
विज्ञापन


यात्रा का गोदौलिया पर विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ के पदाधिकारियों ने गुलाब की पंखुड़ी बरसाकर स्वागत किया। इसके बाद चौक व्यापार मंडल, रेशम कटरा साड़ी व्यापार मंडल, सराफा व्यापार मंडल, सप्तसागर दवा व्यापार मंडल, मैदागिन व्यापार मंडल, दारानगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एकता यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में नीचीबाग, बुलानाला, चौक, मैदागिन आदि क्षेत्रों के दुकानदारों ने पदयात्रा में चल रहे लोगों को पानी पिलाते हुए बिस्कुट खिलाया व फूल बरसाए। इस दौरान दिलीप साहनी, साधना वेदांती, अशोक यादव, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह, तारकेश्वर गुप्ता, बबलू सेठ समेत अन्य मौजूद रहे।

देश की 562 रियासतों को मिलाकर अखंड भारत बनाया : भूपेंद्र चौधरी
शिवपुर में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में निकली एकता यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की 562 रियासतों को मिलाकर अखंड भारत बनाया। कहा कि यह यात्रा भारत के प्रत्येक जनमानस एक सूत्र में पिरोने का संदेश देती है। यात्रा विकास इंटर काॅलेज से प्रारंभ होकर बड़ालालपुर, लमही होते हुए सरदार पटेल इंटर कॉलेज पहुंची। यहीं जनसभा हुई। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह व कमलेश मौर्य और मीना तिवारी मौजूद रहीं। 

सरदार पटेल के विचार राष्ट्रीय एकता पर केंद्रित थे : स्वतंत्र देव सिंह
बड़ागांव के बसनी चौराहे से निकली एकता यात्रा में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरदार पटेल के विचार राष्ट्रीय एकता, कठोर परिश्रम, आत्मबल और लोकतंत्र पर केंद्रित थे। उनके अनुसार, देश की एकता सर्वोपरि है, जिसके लिए सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर सभी को एकजुट होना चाहिए। इस मौके पर पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह, पूर्व गृह सचिव अवनीश अवस्थी, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह समेत अन्य भाजपा नेता रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed