फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Santa wearing masks will distribute gifts, Corona will celebrate Jesus birth in homes

मास्क पहनकर गिफ्ट बांटेंगे सेंटा, कोरोना के चलते घरों में मनेगा यीशु का जन्म

Sat, 19 Dec 2020 05:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 19 Dec 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Santa wearing masks will distribute gifts, Corona will celebrate Jesus birth in homes
घर में क्रिशमस मनाने की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला।

प्रभु यीशु के आगमन के उल्लास पर भी इस बार कोरोना का ग्रहण लगा गया है। 25 दिसंबर को वाराणसी शहर के विभिन्न चर्चों में होने वाले आयोजन इस बार नहीं होंगे। शुक्रवार को वाराणसी धर्मप्रात की हुई बैठक में बड़े दिन के अवसर पर लगने वाले मेले को टाल दिया गया है।

विज्ञापन

23 दिसंबर को स्वयं बिशप इसकी घोषणा करेंगे। बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि झाकियां भी नहीं लगेंगी और न ही नाटक का मंच होगा। चर्च परिसर में सीमित लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। 20 से 25 दिसंबर तक होने वाले विविध आयोजन सादगी से सीमित लोगों की मौजूदगी में होगा। विशेष प्रार्थना में कोरोना के खात्मे के साथ ही हर दिन प्रभु यीशु का गुणगान होगा। वहीं चर्च में सीमित आयोजन होने के कारण घरों में क्रिसमस की खुशियां छानी शुरू हो गई है।
विज्ञापन



कोरोना से मुक्ति के लिए घर में प्रार्थना
रामकटोरा चर्च के पादरी आदित्य कुमार ने बताया कि इस क्रिसमस पर इस बार सब लोग घर पर रहकर प्रभु यीशु से देश को कोरोना से मुक्त करने की प्रार्थना करेंगे। सुरक्षा के चलते आयोजनों को स्थगित कर दिया गया है। सामूहिक प्रार्थना के बजाय सिर्फ फादर प्रभु यीशु के अवतरण का विधान करेंगे। पादरी बेन जॉन ने बताया कि 24 दिसंबर की रात से ही प्रभु यीशु से मसीही प्रार्थना शुरू कर देंगे। इस दौरान क्रिसमस केक भी कटेगा और बाइबिल का पाठ भी होगा। लेकिन भक्त प्रभु की आराधना घरों में रहकर ही करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क पहने नजर आएंगे सेंटा
कोरोना काल में क्रिसमस सेलीब्रेशन के दौरान सेंटा क्लाज अपनी परंपरागत पोशाक लाल सफेद, लंबा झोला व ऊंची टोपी में तो होंगे मगर इस बार बच्चे सेंटा क्लाज का मुस्कुराता हुआ चेहरा नहीं देख पाएंगे। क्योंकि इस बार सेंटा क्लाज क्रिसमस आयोजन के दौरान मास्क लगाए नजर आएंगे।  

परिवार के लोगों के साथ मनेगा क्रिसमस
एक ओर जहां चर्च में होने वाले कार्यक्रम को टाल दिया गया है। वहीं घर पर भी मसीही इसे अपने परिवार के साथ ही मनाने वाले है। हर साल की तरह बाहर से दोस्तों और रिश्तेदारों को नहीं बुलाया जा रहा है। सिगरा निवासी विनीता एबल बताती है क्रिसमस के लिए केक तो तैयार हो गया है, रविवार से डेकोरेशन भी शुरू हो जाएगा। कोरोना के चलते इस बार बाहर से कोई भी दोस्त क्रिसमस पर नहीं आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ ही प्रभु यीशु का जश्न मनेगा।

सेंटा ने बच्चों में बांटे उपहार
क्रिसमस के अवसर पर बाल गृह शिशु में नन्हें मुन्ने बच्चों के साथ जश्न मनाया गया। सेंटा क्लाज बन बच्चों ने उपहार बांटे। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के स्वयंसेवकों द्वारा कैरोल सिंगिंग से हुई। इसके बाद सभी ने बाइबिल का पाठ किया। इसके बाद बच्चों के साथ केक काटा गया और उन्हें उपहार में चॉकलेट बांटीं। इस अवसर पर यहुशाफत शाहपुरी, रिमझिम, अमित क्लेमेंट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed