{"_id":"68cae5a53445c5da330877f8","slug":"sanskrit-university-will-be-available-dress-next-week-and-graduation-ceremony-at-iit-bhu-will-be-held-on-16th-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: संस्कृत विश्वविद्यालय में अगले सप्ताह मिलेगा दीक्षांत परिधान, आईआईटी BHU में 16 को दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: संस्कृत विश्वविद्यालय में अगले सप्ताह मिलेगा दीक्षांत परिधान, आईआईटी BHU में 16 को दीक्षांत समारोह
Thu, 18 Sep 2025 10:21 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:21 AM IST
सार
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए अगले सप्ताह विद्यार्थियों को परिधान मिलेगा। वहीं आठ अक्तूबर को लॉन में 43वां दीक्षांत समारोह मनाया जाएगा।
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अगले सप्ताह दीक्षांत परिधान दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षा विभाग की ओर से पदक और उपाधि पाने वालों की सूची तैयार कराई जा रही है। दीक्षांत परिधान के लिए विद्यार्थियों को 250 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय का 43वां दीक्षांत समारोह आठ अक्तूबर को परिसर के दीक्षांत लॉन में आयोजित किया गया है। परीक्षा विभाग ने शास्त्री, आचार्य, बीएड परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के साथ ही शोध उपाधि हासिल करने वालों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की ओर से इसी सप्ताह पदक और उपाधि पाने वालों की सूची फाइनल कर दी जाएगी। कुलसचिव राकेश कुमार ने सभी स्नातकों को 23 सितंबर तक स्वीकृति पत्र कुलसचिव कार्यालय में जमा करना है। 24-25 सितंबर को सुबह 10 बजे स्वीकृति प्रारूप दिखाकर और 250 रुपये जमाकर परिधान, वस्त्र और उपाधि प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा: बेटी की तरह रखने का लिया था जिम्मा, घर ले जाकर करने लगा गंदी हरकत
आईआईटी बीएचयू में 16 को दीक्षांत समारोह
आईआईटी बीएचयू का 14वां दीक्षांत समारोह इस बार 16 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें शैक्षणिक सत्र 2024–25 के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में सफल विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। टॉपर्स को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। संस्थान की ओर से पदक, उपाधि पाने वालों की सूची तैयार करवाई जा रही है।