फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sanskrit university exam

शुरू हुई परीक्षाएं, टूटा परिसर का सन्नाटा

Wed, 23 Sep 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
sanskrit university exam
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की शास्त्री, आचार्य और बीएड समेत व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं शुरू हुईं। दो पालियों में आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। छह महीने बाद विश्वविद्यालय परिसर का सन्नाटा भी छात्रों के आने से टूट गया।
विज्ञापन

दोनों पालियों में कहीं से भी नकलची नहीं पकड़े गए। मंगलवार की सुबह से ही परीक्षार्थियों की चहलकदमी शुरू हो गई। सुबह हुई हल्की बरसात में अभ्यर्थी भीगते हुए परीक्षा देने पहुंचे। थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेश और सोशल डिस्टेंस के साथ छात्रों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली के केंद्राध्यक्ष प्रो. दुर्गानंदन तिवारी और द्वितीय पाली के केंद्राध्यक्ष प्रो. राजनाथ ने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई हैं। कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने भी दोनों पालियों में आकस्मिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संबद्ध बीएड कालेजों के छात्रों की भी परीक्षा विश्वविद्यालय केंद्र पर ही हुई। ऐसे में दिल्ली, अमेठी, सहारनपुर, फरीदाबाद, प्रयागराज, जौनपुर व आजमगढ़ से तमाम छात्र परीक्षा देने विश्वविद्यालय आए। सूबे के बाहर के केंद्रों को मेल द्वारा पेपर भेजा गया। परिसर में भी सभी छात्र-छात्राएं मास्क लगाए या मुंह ढंके ही नजर आए। परिसर के बाहर पूरी परीक्षा के दौरान अभिभावकों की भी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed