{"_id":"64418da442d71fab210d9c97","slug":"sanskrit-college-teachers-angry-will-agitate-varanasi-news-c-20-vns1013-164107-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षक नाराज, आंदोलन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षक नाराज, आंदोलन करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षक नाराज, आंदोलन करेंगे
- शिक्षक बोले, कार्यालय जाने के बाद कुलपति नहीं मिले
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय के शिक्षकों ने कुलपति पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कार्यालय में उपस्थित रहने के दौरान भी कुलपति ने शिक्षकों से मुलाकात नहीं की है। इससे नाराज शिक्षक आंदोलन भी करेंगे। हालांकि, कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि पीएचडी की प्रवेश परीक्षा चल रही है। बिना समय लिए ही शिक्षक आ गए थे।
महाविद्यालय शिक्षक समिति के बैनर तले शिक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति मिलकर अपनी बात रखना चाह रहे थे। आरोप है कि सुबह करीब 11 बजे जैसे ही कुलपति विश्वविद्यालय पहुंचे, शिक्षक उनसे मिलने के लिए आगे बढ़े। शिक्षकों की भीड़ देख कुलपति नाराज हो गए और तेजी से अंदर कार्यालय में चले गए। समिति के प्रदेश संयोजक डाॅ. अभिषेक पाठक ने कहा कि परीक्षा फीस मनमाने तरीके से बढ़ाई गई है। पहले विश्वविद्यालय की देश भर में फैली शाखाओं से एक लाख के ऊपर विद्यार्थी पढ़ते थे। अब यह संख्या घटकर 35 हजार तक पहुंच गई है। इस मौके डॉ. गोविंद मिश्र, डाॅ. गणेश दत्त शास्त्री, डाॅ. सुरेश उपाध्याय, डाॅ. शिवमणि मिश्र, डाॅ. रमाकांत पाण्डेय, डाॅ. अशेष नारायण द्विवेदी, डाॅ. गिरिजानंद चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन