{"_id":"69983e605639c00f930dd352","slug":"sanskrit-board-exam-explanation-of-grammar-and-proverbs-confused-students-on-first-day-of-exam-in-varanasi-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanskrit Board Exam: पहले दिन की परीक्षा में व्याकरण और सूक्तियों की व्याख्या ने उलझाया, 585 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sanskrit Board Exam: पहले दिन की परीक्षा में व्याकरण और सूक्तियों की व्याख्या ने उलझाया, 585 ने छोड़ी परीक्षा
Fri, 20 Feb 2026 04:31 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 20 Feb 2026 04:31 PM IST
सार
Varanasi News: संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में पहले दिन व्याकरण और सूक्तियों की व्याख्या ने छात्रों को उलझाया। वहीं पहले दिन 585 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। वहीं यूपी बोर्ड की तर्ज पर दो पालियों में 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
Board Exam 2025
- फोटो : freepik
विस्तार
यूपी बोर्ड की तर्ज पर बृहस्पतिवार से 12 केंद्रों पर संस्कृत बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन दोनों पालियों में 585 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। छात्रों ने बताया कि परीक्षा में व्याकरण और सूक्तियों की व्याख्या ने उलझा दिया।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संस्कृत बोर्ड की परीक्षा 12 केंद्रों पर शुरू हुई। पहले दिन कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की अनिवार्य संस्कृत की परीक्षा थी। दोनों पालियों की परीक्षा समय से शुरू हुई। किसी भी कक्षा और पाली में कोई नकल करते नहीं पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं में 1365 में से 1124 ने परीक्षा दी और 241 ने छोड़ दी। कक्षा 11वीं में 1590 में से 1307 ने परीक्षा दी और 283 ने छोड़ दी।
विज्ञापन
कक्षा 12वीं में 1110 में से 1049 ने परीक्षा दी और 61 अनुपस्थित रहे। पेपर होने के बाद सभी कॉपियां कंप्यूटर कक्ष में सील कर भेजवाई गईं। इस दौरान बोर्ड की ओर से गठित सचल दल ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
वहीं छात्रों ने बताया कि अनिवार्य संस्कृत विषय में गद्य-पद्य का हिंदी अनुवाद, व्याकरण, शब्द-रूप, धातु-रूप, संस्कृत अनुवाद, और सूक्तियों की व्याख्या से जुड़े सवाल पूछे गए। इसमें व्याकरण और सूक्तियों की व्याख्या ने थोड़ा उलझा दिया। इससे पेपर करने में समय लग गया।