Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanskrit board copies will be checked after UP board exam in Varanasi

UP: यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद जांची जाएंगी संस्कृत बोर्ड की कॉपियां, 2000 से ज्यादा परीक्षकों की लगेगी ड्यूटी

Fri, 06 Mar 2026 09:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 06 Mar 2026 09:06 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद संस्कृत बोर्ड की कॉपियां जांची जाएंगी। इसके लिए 2000 से ज्यादा परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कॉपियों का मूल्यांकन जीजीआईसी मलदहिया में होना है। 

विज्ञापन
Sanskrit board copies will be checked after UP board exam in Varanasi
Exam (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। शनिवार से कॉपियों का मूल्यांकन होना था लेकिन मूल्यांकन केंद्र पर यूपी बोर्ड की परीक्षा होने के कारण मूल्यांकन कार्य टालने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को पत्र लिखकर मूल्यांकन 12 मार्च के बाद कराने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी को समाप्त हो गईं। बोर्ड निदेशालय की ओर से 7 मार्च से मूल्यांकन कराने के निर्देश दिए गए थे। मूल्यांकन पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मलदहिया में होना था। उधर, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं अभी चल रही हैं। 7 मार्च को जीजीआईसी मलदहिया में बने केंद्र में परीक्षा होनी है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि संस्कृत बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 12 मार्च के बाद कराया जाए। बोर्ड के सचिव की ओर से अनुमति मिलने के आसार भी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि संस्कृत बोर्ड की कॉपियों की जांच के लिए 2000 से अधिक शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। मूल्यांकन की तैयारियां पूरी हैं, लेकिन यूपी बोर्ड परीक्षा बीच में होने के कारण मूल्यांकन 12 मार्च के बाद कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed