फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sankat mochan Sangeet Samaroh mahant Vishwambhar Nath Mishra said Whatever you want to say

संकटमोचन संगीत समारोह: जिसको जो कहना हो कहता रहे...महंत विश्वंभर नाथ बोले-  मैं कलाकार के बीच नहीं आ सकता

Thu, 13 Apr 2023 11:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Apr 2023 11:36 PM IST
सार

संकटमोचन संगीत समारोह की नादयात्रा का प्रवाह चौथी निशा से जुड़कर आगे बढ़ा। संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने कहा कि सब लोग आते हैं हनुमान जी महाराज को सुनाने। जिनके पास जो विद्या वो वह सुनाएगा। मैं कलाकार के बीच नहीं आ सकता। 

विज्ञापन
Sankat mochan Sangeet Samaroh mahant Vishwambhar Nath Mishra said Whatever you want to say
संकट मोचन संगीत समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने कहा कि आज यह मंच वैश्विक स्वरूप ले चुका है। हम लोग किसी भी राज्य को छोड़ेंगे नहीं। सबको इस मंच पर लेकर आएंगे। जिसको जो कहना हो कहता रहे। हनुमानजी सर्वव्यापी हैं। हम तो पैर दबा दबाकर उनको रोके रहते हैं। लेकिन वह कहां नहीं विचरण करते रहते हैं। उनको भी सब सुनने का मन करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मध्य रात्रि में आयोजन के दौरान मंच से प्रो. मिश्र ने कहा कि सब लोग आते हैं हनुमान जी महाराज को सुनाने। जिनके पास जो विद्या वो वह सुनाएगा। मैं कलाकार के बीच नहीं आ सकता। जनता जनार्दन के बीच किस रूप में हनुमान जी बैठे हों, हम नहीं जानते हैं। हम लोग ऐसी जगह पर ऐसा आयोजन कर रहे हैं जो हनुमान जी के निमित्त है। दुनिया बहुत कुछ कहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहने-सुनने में पड़ेंगे तो कुछ कर नहीं पाएंगे जीवन में। संगीत भगवत कृपा से किसी के घर में आता है और अगर आ गया है तो उसको जाने नहीं देना चाहिए। आजकल लोग छोटी-छोटी विद्या से लोगों को गुमराह करते हैं। गुमराह होने की जरूरत नहीं है। उसकी काट हनुमान जी हैं। बल-बुद्धि के दाता हैं। बल होगा तो बुद्धि नहीं देंगे, बुद्धि होगी तो बल नहीं देंगे। दोनों के समन्वय के लिए हनुमान जी की आराधना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: 'अभी न जाओ छोड़ के दिल अभी भरा नहीं...', दीपिका वरदराजन ने बांधा समां

महाबली का संगीत के फूलों से हुआ भव्य श्रृंगार

Sankat mochan Sangeet Samaroh mahant Vishwambhar Nath Mishra said Whatever you want to say
भरतनाट्यम प्रस्तुत करतीं रमा वैधनाथन - फोटो : अमर उजाला

संकटमोचन संगीत समारोह की नादयात्रा का प्रवाह चौथी निशा से जुड़कर आगे बढ़ा। नादब्रह्म की उपासना के महोत्सव में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को आनंदित किया। बजरंगबली के दरबार में गायन, वादन और नृत्य के माध्यम से कलाकारों ने हाजिरी लगाई। भरतनाट्यम से हुआ श्रीगणेश मध्यरात्रि में सितार वादन तक पहुंचा। गुरुवार को शताब्दी वर्ष के आयोजन की चौथी निशा की शुरुआत दिल्ली से आईं रमा वैद्यनाथन ने गणपति की आराधना वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटिसमप्रभ:, निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व कार्येषु सर्वदा...पर नृत्य से की। भरतनाट्यम की लयकारियों से हनुमत दरबार में श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए।

तत्कार की संवादिनी पर रमा ने सुधा गीतों के साथ कदमों के सुंदर संयोजन से भावों की माला को विस्तार दिया। इसके बाद भजमन रामचरण सुखदाई, जिन चरणन से निकली सुरसरि शंकर जटा समाई... पर भरतनाट्यम की भक्तिपूर्ण भंगिमाओं ने दर्शकों को हनुमान भक्ति का साक्षात अहसास कराया।

दूसरी प्रस्तुति लेकर मंच पर एनआरआई ठाकुर चक्रपाणि सिंह पहुंचे। कच्छपी वीणा पर उन्होंने राग किरवानी की अवतारणा की। आलाप से उन्होंने आरंभ किया। आलापचारी और रागदारी की बानगी पेश करते हुए जोड़ और झाला के जरिए उन्होंने संगीत की साधना को मंच पर साकार किया। तबले पर पं. समर साहा ने संगत की। तीसरी प्रस्तुति में पुणे के पं. अजय पोहनकर ने मंच संभाला। सात सुरों के आलाप से उन्होंने महाबली को नमन किया। बनारसी ठुमरी के जरिये उन्होंने बनारसी श्रोताओं को अप्पाजी की याद दिलाई। ठुमरी की बंदिशों के बाद राम-नाम की धुन के साथ ही उन्होंने शृंखला को आगे बढ़ाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed