{"_id":"6437c29154ecba0e5d07c916","slug":"bahubali-fame-deepika-varadarajan-graced-the-stage-with-the-third-performance-at-sankat-mochan-music-festival-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sankatmochan sangeet samaroh: 'अभी न जाओ छोड़ के दिल अभी भरा नहीं...', दीपिका वरदराजन ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sankatmochan sangeet samaroh: 'अभी न जाओ छोड़ के दिल अभी भरा नहीं...', दीपिका वरदराजन ने बांधा समां
Thu, 13 Apr 2023 02:21 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:21 PM IST
सार
राग श्याम कल्याण में निबद्ध बंदिश से आरंभ करने के बाद राग मालकौंस में ‘ऐसे मैं तुझे जानत हूं बलमा...’ से गायन को विस्तार दिया। दीपिका ने दर्शकों की फरमाइश पर ‘अभी न जाओ छोड़ के दिल अभी भरा नहीं...’ सुना कर श्रोताओं को थोड़ी राहत दी। श्रोताओं ने भी दीपिका के साथ सुर से सुर मिलाया।
विज्ञापन
संकट मोचन संगीत समारोह के अवसर पर तीसरे दिन की तीसरी प्रस्तुति में गायन प्रस्तुत करती दीपिका वरदराजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संकट मोचन संगीत समारोह की तीसरी निशा की तीसरी प्रस्तुति लेकर मंचासीन हुईं बाहुबली फेम दीपिका वरदराजन। कलाकारों के क्रम में बदलाव के कारण दीपिका को ग्रीन रूम में थोड़ा अधिक इंतजार करना पड़ा और इसका असर उनकी प्रस्तुति पर भी नजर आया। काशी की जनता दीपिका के जिस अंदाज का इंतजार कर रहे थे उनको भी थोड़ी निराशा हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sankatmochan Sangeet Samaroh: शताब्दी वर्ष की दूसरी निशा पर छाया शिवमणि के ड्रम का जादू, अद्भुत थी शिव अराधना
विज्ञापन
राग श्याम कल्याण में निबद्ध बंदिश से आरंभ करने के बाद राग मालकौंस में ‘ऐसे मैं तुझे जानत हूं बलमा...’ से गायन को विस्तार दिया। दीपिका ने दर्शकों की फरमाइश पर ‘अभी न जाओ छोड़ के दिल अभी भरा नहीं...’ सुना कर श्रोताओं को थोड़ी राहत दी। श्रोताओं ने भी दीपिका के साथ सुर से सुर मिलाया। इसके बाद चौथी प्रस्तुति में कोलकाता के उस्ताद राशिद खान के नाम की जैसे ही घोषणा हुई दर्शकों ने हर-हर महादेव के जयघोष शुरू कर दिए। जैसे ही राशिद खान मंच पर पहुंचे तो जय-जय हनुमान और हर-हर महादेव का जयघोष गूंज उठा। उस्ताद राशिद खान ने आलाप से शुरूआत की। भगवान राम को समर्पित बंदिश में उन्होंने ताल का आरोह और अवरोह से सम्मोहन जगाया। मंच संचालन सौरभ चक्रवर्ती,जगदीश्वरी चौबे और साधना श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन