फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand University will become of international level

Varanasi News: अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय

Thu, 06 Apr 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sampurnanand University will become of international level
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
मुख्य सचिव ने विवि का किया निरीक्षण, बोले- पांडुलिपियों के संरक्षण से ज्ञान परंपरा का होगा प्रसार
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर का विश्वविद्यालय बनने की पूरी क्षमता है। देश का यह ऐसा विश्वविद्यालय है, जो किसी भी देश में शाखा खोल सकता है। परिसर की पुरानी इमारतों को संरक्षित करने के साथ ही भव्य संग्रहालय का स्वरूप भी दिया जा सकता है। यह कहना है मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र का।
वह बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय पहुंचे और
अंतरराष्ट्रीय फलक पर स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा की। संग्रहालय देखा और
कहा कि इसे व्यावसायिक रूप से आगे बढ़ाने का प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने दुर्लभ पांडुलिपियों के बारे में जानकारी ली और पांडुलिपि संरक्षण के लिए कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी से प्रस्ताव भी मांगा है।
विज्ञापन

शताब्दी भवन को गेस्ट हाउस के रूप में विकसित करने की जरूरत बताई।

बंद भवनों और गंदगी पर जताई नाराजगी
मुख्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान बंद भवनों और परिसर में गंदगी पर नाराजगी जताई। बंद भवनों को जब मुख्य सचिव ने खुलवाया तो काफी गंदगी मिली। मुख्य सचिव ने परिसर को पूरी तरह से स्वच्छ रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article