फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand Sanskrit University Students created a ruckus in protest against vacating hostel university administration gave deferment till September 25

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालयः हॉस्टल खाली कराने के विरोध में छात्रों ने किया हंगामा, विवि प्रशासन ने 25 सितंबर तक दी मोहलत

Wed, 08 Sep 2021 09:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 08 Sep 2021 09:17 PM IST
सार

छात्रों के हंगामे को देखते हुए पुलिस बुला ली गई। इसके बाद भी छात्र हॉस्टल खुलवाने की मांग पर अड़े रहे। छात्रों के अड़ियल रुख को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें 25 सितंबर तक हॉस्टल खाली करने की मोहलत दी है। 

विज्ञापन
Sampurnanand Sanskrit University Students created a ruckus in protest against vacating hostel university administration gave deferment till September 25
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बुधवार को छात्रों ने छात्रावास खाली कराने के विरोध में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासनिक भवन पर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों के हंगामे को देखते हुए पुलिस बुला ली गई। इसके बाद भी छात्र हॉस्टल खुलवाने की मांग पर अड़े रहे। छात्रों के अड़ियल रुख को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें 25 सितंबर तक हॉस्टल खाली करने की मोहलत दी है।

विज्ञापन


बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्ण मोहन शुक्ला के नेतृत्व में छात्र प्रशासनिक भवन पर धरने पर बैठ गए। छात्रों का कहना था कि 10 सितंबर से एनसीसी व 16 सितंबर से शास्त्री आचार्य की कक्षाएं शुरू होने जा रही है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर आदेश भी जारी हो चुका है। वहीं दूसरी ओर छात्रों से छात्रावास भी खाली कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यदि छात्रावास खाली करा दिया गया तो दूर दराज से आकर विश्वविद्यालय पढ़ने वाले छात्रों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो जाएगी। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि शास्त्री और आचार्य की परीक्षा 13 अगस्त को ही समाप्त हो चुकी है। इसे देखते हुए छात्रों को छात्रावास खाली करने के लिए कई बार निर्देश दिया गया बावजूद इसके छात्र में छात्रावास में जमे हुए ह़ैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में नए दाखिला लेने वाले छात्रों को हॉस्टल आवंटित नहीं किया जा सकता है। नए सिरे से आवंटन करने के लिए छात्रावास खाली कराए जा रहे हैं। चीफ प्रॉक्टर प्रो. शैलेश मिश्र छात्रों को हॉस्टल खाली कराने के लिए 25 सितंबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद 26 सितंबर को छात्रों को हास्टल खाली करना होगा। इसके बाद नए सिरे से हॉस्टल का आवंटन किया जाएगा।

संपूर्णानंद के सहायक कुलसचिव ने अपने पद से दिया था इस्तीफा

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव कपिल किशोर लाल अंतत: विश्वविद्यालय से कार्यमुक्त हो गए। इस्तीफा देने के दो माह बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सहायक कुलसचिव को कार्यमुक्त किया। दो दिन पहले ही सहायक कुलसचिव ने कार्यमुक्त करने के लिए आत्मदाह तक की धमकी भी दी थी। आननफानन में विश्वविद्यालय ने कार्यमुक्त किया। 

विश्वविद्यालय की ओर से कार्यमुक्त होने का आदेश मिलते ही कपिल किशोर लाल ने प्रयागराज में केंद्रीय महालेखाकार कार्यालय में प्रभागीय लेखा अधिकारी पद पर कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। वेतन विसंगतियों से क्षुब्ध होकर कपिल किशोर ने आठ जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इसकी प्रतिलिपि शासन को भेज दी थी।

खास बात है कि वह 13 जनवरी को संस्कृत विश्वविद्यालय में सहायक कुलसचिव पद पर कार्यभार ग्रहण किए थे। इससे पहले वह केंद्रीय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) द्वितीय प्रयागराज में प्रभागीय लेखा अधिकारी पद पर कार्यरत थे। कुलसचिव डा. ओमप्रकाश का कहना है कि उनकी नियुक्ति शासन से हुई थी। उन्होंने इस्तीफे की प्रतिलिपि शासन को भी भेजी थी। शासन की स्वीकृति मिलने में देरी के कारण उन्हें कार्यमुक्त करने में दो माह लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed