{"_id":"5a3be21c4f1c1bc5758ba6d7","slug":"sampurnanand-sanskrit-university-student-union-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव, गहमागहमी के बीच 71 ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव, गहमागहमी के बीच 71 ने भरा पर्चा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 17 ने भरे पर्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव नामांकन के लिए गुरुवार को गहमागहमी और नोकझोंक के बीच 71 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। परिसर में जुलूस लेकर घुसने की कोशिश में छात्रों और पुलिस के बीच कई बार नोकझोंक और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हुई। चुनाव अधिकारी प्रो. हरिशंकर पांडेय ने नामांकन के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की।
नामांकन की प्रक्रिया सुबह नौ से एक बजे तक चली। इस बीच ढोल-नगाड़ों की थाप पर अपने-अपने समर्थकों के साथ झूमते और नारेबाजी करते प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे। प्रत्याशियों के जुलूस आमने-सामने आने पर जमकर नारेबाजी होती रही।
वहीं, कुछ प्रत्याशियों ने जुलूस के साथ परिसर में घुसने की कोशिश की, जिसको लेकर छात्रों और पुलिसकर्मियों में नोकझोंक होती रही। बीएचयू में हुए बवाल के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन यहां काफी सतर्क दिखे। परिसर और आसपास पुलिस व पीएसी के जवान तैनात थे। चुनाव अधिकारी के अनुसार अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
वहीं, उपाध्यक्ष पद पर 16, महामंत्री के लिए 14, और पुस्तकालय मंत्री पद पर 10 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। 26 दिसंबर को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 30 दिसंबर को मतदान होगा। कुल 2107 विद्यार्थी अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।
इन पदों पर हुए नामांकन
अध्यक्ष पद-17, उपाध्यक्ष -16, महामंत्री-14, पुस्तकालय मंत्री-10, वेद वेदांग संकाय प्रतिनिधि- 4, साहित्य संस्कृति संकाय प्रतिनिधि- 5, दर्शन संकाय प्रतिनिधि- 2, श्रमण विद्या संकाय प्रतिनिधि- 1, आधुनिक ज्ञान विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर- 2 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।