फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand sanskrit university student election is on 12 december

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी, इस दिन होगा मतदान

Tue, 27 Nov 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 27 Nov 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Sampurnanand sanskrit university student election is on 12 december
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए चार दिसंबर को नामांकन और 12 दिसंबर को मतदान होगा। इसी दिन मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। एक दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। सोमवार को चुनाव अधिकारी प्रो. शैलेश कुमार मिश्र की ओर से अधिसूचना जारी होने की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में अधिसूचना जारी होने के बाद से ही परिसर में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव संबंधी सभी कार्य परीक्षा भवन में कराए जाएंगे। इसमें एक दिसंबर को दोपहर दो बजे के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, दो को शाम तीन बजे के बाद सूची पर आपत्ति और निस्तारण, तीन दिसंबर को शाम तीन बजे के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन एवं नामांकन पत्र का वितरण होगा।
विज्ञापन


बताया कि चार दिसंबर को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन, उसी दिन दोपहर दो बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद आठ दिसंबर को दोपहर दो बजे के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन, नौ दिसंबर को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन वापसी और इसके बाद शाम चार बजे के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी ने बताया कि 12 दिसंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान और शाम तीन बजे से मतगणना, परिणाम की घोषणा के बाद विजयी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी होगा। उधर अधिसूचना जारी होते ही चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे छात्रनेता सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed