फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand sanskrit university 33rd vice chancellor take charge

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 33वें कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने ग्रहण किया पदभार

Fri, 25 May 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 25 May 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
Sampurnanand sanskrit university 33rd vice chancellor take charge
कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल - फोटो : अमर उजाला
 संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के नवागत कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने कहा कि संस्कृत को तकनीकी व अंग्रेजी से जोड़ने की जरूरत है। इस दिशा में प्रयास किया जाएगा ताकि संस्कृत के विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।
विज्ञापन


बतौर 33 वें कुलपति के रूप में उन्होंने गुरुवार को वैदिक मंत्रों के बीच विश्वविद्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया। कहा कि विश्वविद्यालय में कुछ नए पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इसके अलावा अंग्रेजी और कंप्यूटर की अनिवार्यता के लिए भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


फिलहाल उनकी पहली प्राथमिकता विश्वविद्यालय में पाठन-पाठन का माहौल और बेहतर व अनुशासन को बनाना है। कहा कि शिक्षकों व कर्मचारियों के सहयोग से प्राच्य विद्या को विश्व फलक पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय दुनिया की प्राचीनतम प्राच्य विद्या का केंद्र है। ऐसे में संस्था को केंद्रीय दर्जा दिलाने का प्रयास नए सिरे से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. शुक्ल बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद सुबह करीब 10.50 बजे विश्वविद्यालय पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने परिसर स्थित वाग्देवी मंदिर में दर्शन पूजन किया।


मां सरस्वती देवी, डॉ. संपूर्णानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। सुबह 11.10 बजे केंद्रीय कार्यालय में निर्वतमान कुलपति प्रो. यदुनाथ दुबे से कुलपति पद का कार्यभार लिया । कुलसचिव प्रभाष द्विवेदी ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed