{"_id":"61f8331a03ee7f5b0017172a","slug":"sampoornanand-along-with-the-library-the-examination-department-will-also-be-digital-varanasi-news-vns6363417169","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्णानंद : लाइब्रेरी के साथ ही परीक्षा विभाग भी होगा डिजिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्णानंद : लाइब्रेरी के साथ ही परीक्षा विभाग भी होगा डिजिटल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने नैक मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत डिजिटलीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसे गति देने के लिए शिक्षाविदों की पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। साथ ही विभाग और संकायों की पांच साल की उपलब्धि और योजनाओं की जानकारी मांगी गई है। समिति में संस्कृत भारती के राष्ट्रीय महासचिव पद्मश्री चमू कृष्ण शास्त्री, जम्मू कश्मीर के प्रो. सुदेश शर्मा, राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी मुरलीधर शर्मा, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. ललित कुमार त्रिपाठी, असम से प्रो. कृष्ण कांत शर्मा शामिल हैं। विश्वविद्यालय को नैक से ‘ए’ ग्रेडिंग की वैधता पांच वर्षों के लिए मिली थी जो दिसंबर 2019 में ही समाप्त हो गई है। प्रथम चरण में लाइब्रेरी, संबद्धता, परीक्षा विभाग को डिजिटल करने की तैयारी है। इसके अलावा सभी विभाग व संकाय नेटवर्किंग से जोड़े जा रहे हैं। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कंप्यूटर खरीदने के आदेश दिए जा चुके हैं।
कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी का कहना है कि मार्च तक नैक को सेल्फ स्टडी रिपोर्ट (एसएसआर) भेजने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, मूल्यांकन अक्तूबर तक कराने का लक्ष्य है। काशी विद्यापीठ भी नैक से मूल्यांकन कराने की तैयारी में जुटा हुआ है। हालांकि, विद्यापीठ को नैक से ग्रेडिंग की वैधता वर्ष 2023 तक है। पिछली बार विद्यापीठ को ‘सी’ ग्रेड मिला था।