{"_id":"5b1665354f1c1bab6e8b64c3","slug":"samneghat-bridge-overhead-barrier-fall-down-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में फिर टला हादसा, सामने घाट पुल का ओवरहेड बैरियर टूट कर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में फिर टला हादसा, सामने घाट पुल का ओवरहेड बैरियर टूट कर गिरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 05 Jun 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
ओवरहेड बैरियर टूट कर गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में मंगलवार को फिर एक हादसा होने से टल गया। गंगा पर बना सामनेघाट पुल का ओवरहेड बैरियर टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि लोहे का यह गार्डर किसी वाहन या राहगीरों पर नहीं गिरा अन्यथा हादसा जानलेवा भी हो सकता था।
घटना के वक्त पुलिस का वज्र वाहन गुजर रहा था। बैरियर का कुछ हिस्सा वज्र वाहन से जरूर टकराया लेकिन कोई क्षति नहीं हुई। सामनेघाट पुल पर रामनगर की साइड में लगा बैरियर टूट कर गिरा था। बैरियर टूटकर गिरने से पुल से होकर जाने वाली छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन भी बंद हो गया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर बैरियर को फिर से उसी स्थान पर लगाया गया जहां वह पहले था। करीब घंटे भर बाद यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ट्रकों समेत ऊंचे वाहनों को पुल पर गुजरने से रोकने के लिए प्रशासन ने पुल के उद्घाटन के बाद लोहे के गार्डर्स युक्त ओवरहेड बैरियर लगाया था। इस पुल का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों हुआ था।